V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

आधा दर्जन आरोपियो के खिलाफ बलवा व मारपीट का केस

लालगंज प्रतापगढ़। कोतवाली पुलिस ने आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ रंजिशन मारपीट तथा जानलेवा धमकी को लेकर केस दर्ज किया है। कोतवाली के तिलौरी निवासी मो. अयूब के पुत्र सोएब ने दी गई तहरीर मे कहा है कि बीती छः अगस्त को दिन मे तीन बजे गांव के वहरेआलम, मो. अली, इस्माइल, रिजवान, एकलाख तथा मोहसिन ने उसके दरवाजे पर चढ़कर गालीगलौज की। विरोध करने पर आरोपियो ने उसे तथा परिवार के सदस्यों को लाठी डंडे से मारापीटा। शोर मचाने पर आरोपी जानलेवा धमकी देते चले गये। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी एकलाख समेत आधा दर्जन के खिलाफ मारपीट व धमकी तथा बलवा का शुक्रवार की रात केस दर्ज किया है। 

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
लालगंज प्रतापगढ़। कोतवाली पुलिस ने आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ रंजिशन मारपीट तथा जानलेवा धमकी को लेकर केस दर्ज किया है। कोतवाली के तिलौरी निवासी मो. अयूब के पुत्र सोएब ने दी गई तहरीर मे कहा है कि बीती छः अगस्त को दिन मे तीन बजे गांव के वहरेआलम, मो. अली, इस्माइल, रिजवान, एकलाख तथा मोहसिन ने उसके दरवाजे पर चढ़कर गालीगलौज की। विरोध करने पर आरोपियो ने उसे तथा परिवार के सदस्यों को लाठी डंडे से मारापीटा। शोर मचाने पर आरोपी जानलेवा धमकी देते चले गये। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी एकलाख समेत आधा दर्जन के खिलाफ मारपीट व धमकी तथा बलवा का शुक्रवार की रात केस दर्ज किया है। 

Leave a Comment