जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बीबीपुर नौबस्ता निवासी एक महिला ने जेठ पर बदनीयती तथा अवैध सम्बन्ध न बनाने पर पीटने का आरोप लगाया है। साथ ही घटना की नामजद तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। बीबीपुर नौबस्ता गांव निवासिनी एक महिला का आरोप है कि उसका जेठ बदनीयती के चलते उसे प्रताड़ित करता रहता है। अवैध सम्बंध बनाने का विरोध करने पर उसकी पिटाई भी कर देता है। वह छोटे छोटे बच्चो की गलती पर घर के अंदर घुस जाता है। साथ ही अवैध सम्बंध बनाने का प्रयास करता है। वह विगत 6 अगस्त को रात में करीब साढ़े 8 बजे घर में घुस गया। साथ ही जबरन अवैध सम्बंध बनाने के लिए कपड़े उतारने लगा। विरोध करने पर उसकी जमकर पिटाई की। इससे उसके बांए हाथ में गंभीर चोट आ गई। उसने सीना पकड़कर जान से मारने की धमकी दी तथा चला गया। पीड़ित महिला ने आज पुलिस को जेठ के खिलाफ तहरीर देकर उसकी प्रताड़ना से निजात दिलाने की मांग की।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें