मिल्कीपुर -अयोध्या। मेड़ पर सागौन लगाकर किसान हो सकते मालामाल किसान भाईयों को अपनी आय दोगुनी करनी है तो उनके लिए एक अच्छी खबर है। किसान भाई अपने खेतों में अन्न उपजाने के साथ-साथ खेतों की मेड़ पर सागौन का पेड़ लगाकर अपनी आय को बढ़ा सकते हैं। इस पौधे का प्रयोग फर्नीचर उद्योग, दवाईयां व घरेलू उपयोग के लिए किया जाता है। सागौन का पौधा आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौ. विश्वविद्यालय में नौ रुपये प्रति पौधा की दर पर उपलब्ध है। किसान अगर सागौन की खेती को आधुनिक तरीके से करें तो इससे लंबे समय तक अतिरिक्त कमाई हो सकती है। इसकी पत्तियों से लाल रंग निकाला जाता है जिसका उपयोग हर्बल लिपिष्टक बनाने में किया जाता है। यही नहीं इसका उपयोग दवाईयां, टैनिन, बंदूक आदि को बनाने में भी किया जाता है।कैसे तैयार होती है नर्सरीः सागौन के अच्छे पेड़ों से बीजों को दिसंबर-जनवरी के महीने में एकत्र कर लें। गड्ढे में गोबर की खाद मिलाकर पानी भरकर बंद करके लगभग तीन महीने के लिए छोड़ दिया जाता है। इसके बाद बीजों को मार्च माह में नर्सरी में बोया जाता है। 20 दिनों के बाद बीजों से अंकुरण शुरू होने लगता है। पौधों को थैली में रखकर गोबर की खाद, मिट्टी व रेत भरकर लगाया जाता है। जुलाई माह में पौधे खेतों में लगाने के लिए तैयार हो जाते हैं। कैसे लगाएं सागौन के पौधेः सागौन के पौधों को लगाने के लिए उसकी ऊंचाई लगभग एक से दो फिट की होनी चाहिए। इसको लगाने के लिए खेत की मेड़ों पर ड्रिल मशीन से गड्ढे खुदवाकर मई या जून माह में गोबर की खाद को मिलाकर गड्ढे को ढक देते हैं। बरसात के दिनों में सागौन के पौधों को खेत की मेड़ों पर लगाया जाता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि एक हेक्टेयर जमीन पर लगभग दो सौ पौधे लगाए जा सकते हैं। सागौन के पौधों के फायदेः मेड़ों पर सागौन के पौधे लगाने से उसकी ज्यादा देखभाल नहीं करनी पड़ती है। खेत में बोई हुई फसल को पानी देने से पौधों की भी सिंचाई का काम हो जाता है। धान गेहूं सरसो व अन्य फसलों के साथ मेड़ों पर सागौन के पौधों को लगा सकते हैं साथ ही 15 से 20 वर्षों बाद इससे अतिरिक्त आय की प्राप्ति होती है। वर्तमान समय में बाजारों में सागौन की लकड़ी लगभग दो हजार रुपये प्रति घन मीटर के दाम पर मिलती है।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू

मेड़ पर सागौन लगाकर किसान हो सकते मालामाल
मिल्कीपुर -अयोध्या। मेड़ पर सागौन लगाकर किसान हो सकते मालामाल किसान भाईयों को अपनी आय दोगुनी करनी है तो उनके लिए एक अच्छी खबर है। किसान भाई अपने खेतों में अन्न उपजाने के साथ-साथ खेतों की मेड़ पर सागौन का पेड़ लगाकर अपनी आय को बढ़ा सकते हैं। इस पौधे का प्रयोग फर्नीचर उद्योग, दवाईयां व घरेलू उपयोग के लिए किया जाता है। सागौन का पौधा आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौ. विश्वविद्यालय में नौ रुपये प्रति पौधा की दर पर उपलब्ध है। किसान अगर सागौन की खेती को आधुनिक तरीके से करें तो इससे लंबे समय तक अतिरिक्त कमाई हो सकती है। इसकी पत्तियों से लाल रंग निकाला जाता है जिसका उपयोग हर्बल लिपिष्टक बनाने में किया जाता है। यही नहीं इसका उपयोग दवाईयां, टैनिन, बंदूक आदि को बनाने में भी किया जाता है।कैसे तैयार होती है नर्सरीः सागौन के अच्छे पेड़ों से बीजों को दिसंबर-जनवरी के महीने में एकत्र कर लें। गड्ढे में गोबर की खाद मिलाकर पानी भरकर बंद करके लगभग तीन महीने के लिए छोड़ दिया जाता है। इसके बाद बीजों को मार्च माह में नर्सरी में बोया जाता है। 20 दिनों के बाद बीजों से अंकुरण शुरू होने लगता है। पौधों को थैली में रखकर गोबर की खाद, मिट्टी व रेत भरकर लगाया जाता है। जुलाई माह में पौधे खेतों में लगाने के लिए तैयार हो जाते हैं। कैसे लगाएं सागौन के पौधेः सागौन के पौधों को लगाने के लिए उसकी ऊंचाई लगभग एक से दो फिट की होनी चाहिए। इसको लगाने के लिए खेत की मेड़ों पर ड्रिल मशीन से गड्ढे खुदवाकर मई या जून माह में गोबर की खाद को मिलाकर गड्ढे को ढक देते हैं। बरसात के दिनों में सागौन के पौधों को खेत की मेड़ों पर लगाया जाता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि एक हेक्टेयर जमीन पर लगभग दो सौ पौधे लगाए जा सकते हैं। सागौन के पौधों के फायदेः मेड़ों पर सागौन के पौधे लगाने से उसकी ज्यादा देखभाल नहीं करनी पड़ती है। खेत में बोई हुई फसल को पानी देने से पौधों की भी सिंचाई का काम हो जाता है। धान गेहूं सरसो व अन्य फसलों के साथ मेड़ों पर सागौन के पौधों को लगा सकते हैं साथ ही 15 से 20 वर्षों बाद इससे अतिरिक्त आय की प्राप्ति होती है। वर्तमान समय में बाजारों में सागौन की लकड़ी लगभग दो हजार रुपये प्रति घन मीटर के दाम पर मिलती है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें