जन्म दिवस पर कार्यक्रम में किया गया याद
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। साकेत ग्रुप आॅफ कालेजेज की शाखा वल्र्ड आॅफ वुमेन एजुकेशन, चैरा, अमेठी रोड, प्रतापगढ़ में जन्मे अवधी भाषा के महान कवि स्व. जुमई खां आजाद के जन्म दिवस के अवसर पर एक वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सदर विधान सभा के विधायक राजकुमार पाल, भूतपूर्व विधायक हरिप्रताप सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक राजकुमार पाल ने बताया कि जुमई खां आजाद जी बेल्हा की धरती पर जन्म लेकर अपनी कविताओं के माध्यम से पूरे भारत में गंगा जमुनी तहजीब की एक अद्भुद मिसाल कायम की। उन्होने बताया कि उनके द्वारा लिखी गई अवधी की रचनाएं निश्चय ही हम सभी के लिए अनुकरणीय है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए हरिप्रताप सिंह ने बताया कि स्व. जुमई खां आजाद द्वारा लगभग 21 काव्य अवधी भाषा में संकलित किये गये है जिसमें कवेट, अधूरा, स्वप्न, शाम ए अवध, ज्ञान, मंदिर, मदरसा मगद्य विशेष रूप से प्रसिद्ध मानी जाती है। कार्यक्रम में पाश्र्व गायक रवि त्रिपाठी का भी आगमन होना था किन्तु कुछ विशेष परिस्थितियों के कारण न पहुंच पाने से उन्होने आॅनलाइन ही अपना अभिभाषण दिया और स्व. जुमई खां आजाद द्वारा रचित कथरी तोहार गुन ऊ जाने जे करे गुजारा कथरी में, को गा कर उन्हे याद किया। कार्यक्रम के अगले चरण में डा. राजेन्द्र कुमार यादव प्रधानाचार्य जीआईसी लोहंगपुर ने स्व. जुमई खां आजाद के बारे में बहुत सारी जानी अंजानी बातो से परिचित कराया। उसके बाद स्व. जुमई खां आजाद के पुत्र मुर्तजा आजाद ने उनके द्वारा रचित कुछ अवधी कविताओ के माध्यम से उपस्थित सभी लोगो को अवध की मिट्टी की भीनि भीनि खुशबू की याद दिलायी। कार्यक्रम में आये हुए आगन्तुको का स्वागत करते हुए प्रबंधक अरविन्द श्रीवास्तव ने कहा कि हमारा ये परिवार स्व. जुमई खां आजाद की समस्त रचनाओं को महाविद्यालय की पुस्तकालय में संग्रहित करेगा और साथ ही साथ स्व. जुमई खां की घर की कन्याओं को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करेगा। कार्यक्रम में डा. बृजभानु सिंह, डा. एसपी त्रिपाठी, रोशनलाल उमरवैश्य, शिवमूर्ति सिंह, अंजनी सिंह एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय की छात्राओ कु. स्वाती सिंह, कु. रूचि सिंह, कु. हर्षिता खत्री एवं कु. आकृति द्वारा प्रस्तुत साई वंदना, सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत द्वारा किया गया। संचालन कु. आरफा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में वल्र्ड आॅफ वुमेन एजुकेशन की प्रधानाचार्या श्रीमती यशोदा श्रीवास्तव द्वारा आये हुए आगन्तुको के प्रति आभार ज्ञापित किया गया।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें