V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

हत्या का आरोपी गिरफ्तार

प्रतापगढ़ (ब्यूरो) सांगीपुर थाना की पुलिस ने करीब माह भर से फरार चल रहे हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया साथ ही उसका चालान करके जेल भेज दिया। सांगीपुर थाना क्षेत्र के गांव तारापुर निवासी मदार यादव पुत्र छेदीलाल यादव से विगत 8 जुलाई को जमीनी विवाद को लेकर गांव निवासी संतोष उर्फ भुल्लर सरोज से मारपीट हो गई थी। इसमें मदार यादव की मौत हो गई थी। पुलिस ने स्वजनो की तहरीर के आधार पर संतोष के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। उसी समय से आरोपी पुलिस से बचने के लिए फरार चल रहा था। बुधवार की रात करीब 9 बजे एसआई राजनारायण यादव ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को तारापुर गांव स्थित पुलिया के पास गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही उसका चालान करके जेल भेज दिया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ (ब्यूरो) सांगीपुर थाना की पुलिस ने करीब माह भर से फरार चल रहे हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया साथ ही उसका चालान करके जेल भेज दिया। सांगीपुर थाना क्षेत्र के गांव तारापुर निवासी मदार यादव पुत्र छेदीलाल यादव से विगत 8 जुलाई को जमीनी विवाद को लेकर गांव निवासी संतोष उर्फ भुल्लर सरोज से मारपीट हो गई थी। इसमें मदार यादव की मौत हो गई थी। पुलिस ने स्वजनो की तहरीर के आधार पर संतोष के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। उसी समय से आरोपी पुलिस से बचने के लिए फरार चल रहा था। बुधवार की रात करीब 9 बजे एसआई राजनारायण यादव ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को तारापुर गांव स्थित पुलिया के पास गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही उसका चालान करके जेल भेज दिया।

Leave a Comment