लालगंज-प्रतापगढ़। तहसील परिसर में बुद्धवार को संयुक्त अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने अपना जन्मदिन साथियों के साथ पौधरोपण कर किया। वहीं उन्होने जन्मदिन पर अधिवक्ताओं तथा वादकारियों के हितों में मिशन को मजबूती देने की बात कहीं। साथियों ने उपाध्यक्ष का मुंह मीठा कराकर शुभकामनाएं भी सौंपी। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष राम मोहन सिंह तथा संचालन महामंत्री प्रवीण यादव ने किया। इस मौके पर अनिल महेश, विकास मिश्र, मनंजय यादव, मिथिलेश त्रिपाठी, घनश्याम मिश्र, राजीव तिवारी, शैलेन्द्र सिंह, प्रमोद सिंह, लाल विनोद सिंह, विपिन शुक्ल, सिंटू मिश्र, हरिशंकर द्विवेदी, मस्तराम पाल, ललित गौड़, ज्ञान प्रकाश वर्मा व सुमित तिवारी आदि अधिवक्ता रहे।
🔔 यह भी पढ़ें...



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































