पुलिस व कार्यकर्ताओं की रही उत्तम व्यवस्था
भयहरण नाथ धाम I प्रसिद्ध पांडव कालीन भयहरण नाथ धाम में सावन के दूसरे मंगलवार को श्रद्धालु शिव भक्तों की भारी भीड़ रही। वहीं जेठवारा थानाध्यक्ष रवींद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में सभी व्यवस्थाओं की निगरानी करते हुए सुव्यवस्था का प्रबन्ध हुआ।
यह जानकारी देते हुए धाम के महासचिव समाज शेखर ने बताया कि चूंकि भयहरण नाथ धाम में परम्परागत रूप से प्रत्येक मंगलवार को मेला होता है, इस लिए सावन के मंगलवार को भीड़ अधिक होती है। ऐसे में पुलिस व कार्यकर्ताओं की उत्तम व्यवस्था ने श्रद्धालुओं को सुगमता व सरलता से पूजन अर्चन में मदद किया। चौकी इंचार्ज राज्याभिषेक मिश्र ने एस ओ के मार्गदर्शन में आवश्यक पुलिस बल के साथ मेले व मंदिर व्यवस्था में जरुरी सहयोग किया। वहीं संरक्षक मंडल से अशोक मिश्र , कार्यालय प्रभारी कमलेश मिश्र व मेला उपसमिति से धोनू सिंह ने कंट्रोल रूम में अपनी भूमिका निभाई। धाम में मुख्य मंदिर के पुजारी भोला नाथ सहित सभी पुजारियों ने अपनी सराहनीय भूमिका निभाई।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































