कौंधियार, प्रयागराज। खेतों में बारिश का पानी भरने से जहां किसानों के द्वारा धान की रोपी गई फसल चौपट होने के कगार पर है। अब किसान अपनी फसलों को बचाने की कवायद तेज कर दिए हैं, और जल निकासी के लिए अवरूद्ध किए गए बंन्धो को काट कर के खेतों से पानी निकालने के प्रयास में लगे हुए हैं। अगर देखा जाए तो बारिश होने के कारण किसानों की धान की रोपी गई सैकड़ों बीघे खेत की फसल तालाब में तब्दील हो गई है। जलजमाव के कारण किसान अपनी फसल को लेकर काफी परेशान है जब कि किसानों के द्वारा खेतों के मेड़ों को काट कर के खेतों में भरे हुए पानी को बहाने का कार्य किया जा रहा है। जिससे उनकी धान की फसल बची रह सके। जल निकासी के लिए पहले से बने सरकारी नालों व पुलिया पर लगातार हो रहे अवैध अतिक्रमण के कारण जल जमाव की स्थिति बनी।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































