लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी सामाजिक जीवन में नैतिकता की बड़ी-बड़ी बातें करती है। नैतिकता को लेकर भाजपा के निशाने पर हमेशा ही विपक्ष निशाने पर रहता है। विपक्ष पर कभी परिवारवाद तो कभी अराजकता के सहारे राजनीति करने का आरोप लगाया जाता है,लेकिन अबकी से भारतीय जनता पार्टी की नैतिकता पर विपक्ष सवाल खड़ा कर रहा है। यह इस लिए हो रहा है क्योंकि उत्तर प्रदेश भाजपा ने कानपुर के एक गैंगस्टर अरविंद राज त्रिपाठी को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का प्रदेश मंत्री बना दिया। कानपुर के काकादेव थाने से हिस्ट्रीशीटर अरविंद को एक मामले में निचली अदालत सजा भी सुना चुकी है। हाल ही में उस पर पुलिसकर्मी से अभद्रता करने और सरकारी काम में बाधा डालने का केस भी दर्ज हुआ था।इसके बाद भी पार्टी ने चुनावी साल में उसे अहम पद दे दिया,जिसके चलते भाजपा को आने वाले दिनों में इसकी बढ़ी सियासी कीमत चुकानी पड़ सकती है। विपक्ष तो विपक्ष पार्टी के भीतर से ही इसके खिलाफ आवाज उठने लगी है। पार्टी के तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दबी जुबान इसका विरोध भी शुरू कर किया है। गौरतलब हो, कल लखनऊ में भाजपा के प्रदेश कार्यालय से भाजयुमो के 26 पदाधिकारियों की नियुक्ति की सूचीजारी की गई थी। इसमें काकादेव निवासी अरविंद राज त्रिपाठी का भी नाम भी भाजयुमों के पदाधिकारी के रूप में शामिल था बहरहाल, काकादेव थाने के रिकॉर्ड के मुताबिक अरविंद थाने से हिस्ट्रीशीटर है। उस पर छात्रनेता सनी गिल समेत हत्या के दो केस दर्ज हैं। हत्या के एक मामले में कोर्ट से सजा भी सुनाई जा चुकी है। उस पर हत्या के प्रयास के दो केस हैं। पहला मुकदमा वर्ष 2002 में दर्ज हुआ था। 2009 में उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। पुलिस चार बार अरविंद पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर चुकी है। इसके अलावा रंगदारी, मारपीट के अलावा दो केस सेवन सीएलए के भी दर्ज हैं। पुलिसकर्मियों से मारपीट कर फाड़ दी थी वर्दी काकादेव थाने में तैनात हेड कांस्टेबल गिरिराज सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें महेंद्र नायक नाम के शख्स समेत चार-पांच अज्ञात आरोपी थे। आरोप था कि चेकिंग के दौरान नशे में धुत आरोपियों ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता कर मारपीट की थी और वर्दी फाड़ दी थी। काकादेव इंस्पेक्टर कुंज बिहारी मिश्रा ने बताया कि मामले में विवेचना के दौरान अरविंद राज का नाम बढ़ाया गया था। इस केस में अरविंद वांछित है। बताते हैं कि भाजयुमो की प्रदेश कार्यकारिणी में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र से पांच कार्यकर्ताओं को जगह मिली है। कानपुर के शिववीर सिंह भदौरिया और जालौन के विकास श्रीवास्तव उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसी तरह कानपुर के अरविंद राज त्रिपाठी और औरैया के सौरभ भूषण शर्मा को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। हरदोई के अमन मिश्र सह मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं। शिववीर दोबारा प्रदेश उपाध्यक्ष बने, जबकि विकास को प्रदेश मंत्री से उपाध्यक्ष पद दिया गया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा की सोमवार को जारी प्रदेश कार्यकारिणी में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र से पांच कार्यकर्ताओं को जगह मिली है। कानपुर के शिववीर सिंह भदौरिया और जालौन के विकास श्रीवास्तव उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसी तरह कानपुर से अरविंद राज त्रिपाठी और औरैया के सौरभ भूषण शर्मा को प्रदेश मंत्री की भूमिका में रखा गया है। इसी प्रकार हरदोई के अमन मिश्र सह मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं। शिववीर दोबारा प्रदेश उपाध्यक्ष बने, जबकि विकास को प्रदेश मंत्री से उपाध्यक्ष पद दिया गया है। पहली बार प्रदेश इकाई में पदाधिकारी बनाए गए अरविंद राज त्रिपाठी छात्र राजनीति से यहां पहुंचे हैं। इन पर आपराधिक मामलों में पूर्व में मुकदमा भी दर्ज हो चुका है। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यही है भाजपा का असली चेहरा। वह बाते तो बड़ी-बड़ी करती है,लेकिन अपराधियों को सिर पर बैठा कर नचाती है,जिसने प्रभु राम को नहीं छोड़ा,उससे किसी तरह की नैतिकता की उम्मीद नहीं की जा सकती है।
🔥 ट्रेंडिंग
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू
- उत्तरप्रदेश:ब्रह्मदेव जागरण मंच द्वारा 71,000 रुपये का आर्थिक सहयोग
- उत्तरप्रदेश:संगोष्ठी में एड्स पर जागरूकता, विशेषज्ञों ने बताए बचाव व इलाज
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न | दर्जनों जोड़ों ने लिए सात फेरे

यूपी भाजपा ने एक गैंगस्टर को बनाया भाजयुमों का मंत्री तो विरोधी हुए हमलावर
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी सामाजिक जीवन में नैतिकता की बड़ी-बड़ी बातें करती है। नैतिकता को लेकर भाजपा के निशाने पर हमेशा ही विपक्ष निशाने पर रहता है। विपक्ष पर कभी परिवारवाद तो कभी अराजकता के सहारे राजनीति करने का आरोप लगाया जाता है,लेकिन अबकी से भारतीय जनता पार्टी की नैतिकता पर विपक्ष सवाल खड़ा कर रहा है। यह इस लिए हो रहा है क्योंकि उत्तर प्रदेश भाजपा ने कानपुर के एक गैंगस्टर अरविंद राज त्रिपाठी को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का प्रदेश मंत्री बना दिया। कानपुर के काकादेव थाने से हिस्ट्रीशीटर अरविंद को एक मामले में निचली अदालत सजा भी सुना चुकी है। हाल ही में उस पर पुलिसकर्मी से अभद्रता करने और सरकारी काम में बाधा डालने का केस भी दर्ज हुआ था।इसके बाद भी पार्टी ने चुनावी साल में उसे अहम पद दे दिया,जिसके चलते भाजपा को आने वाले दिनों में इसकी बढ़ी सियासी कीमत चुकानी पड़ सकती है। विपक्ष तो विपक्ष पार्टी के भीतर से ही इसके खिलाफ आवाज उठने लगी है। पार्टी के तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दबी जुबान इसका विरोध भी शुरू कर किया है। गौरतलब हो, कल लखनऊ में भाजपा के प्रदेश कार्यालय से भाजयुमो के 26 पदाधिकारियों की नियुक्ति की सूचीजारी की गई थी। इसमें काकादेव निवासी अरविंद राज त्रिपाठी का भी नाम भी भाजयुमों के पदाधिकारी के रूप में शामिल था बहरहाल, काकादेव थाने के रिकॉर्ड के मुताबिक अरविंद थाने से हिस्ट्रीशीटर है। उस पर छात्रनेता सनी गिल समेत हत्या के दो केस दर्ज हैं। हत्या के एक मामले में कोर्ट से सजा भी सुनाई जा चुकी है। उस पर हत्या के प्रयास के दो केस हैं। पहला मुकदमा वर्ष 2002 में दर्ज हुआ था। 2009 में उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। पुलिस चार बार अरविंद पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर चुकी है। इसके अलावा रंगदारी, मारपीट के अलावा दो केस सेवन सीएलए के भी दर्ज हैं। पुलिसकर्मियों से मारपीट कर फाड़ दी थी वर्दी काकादेव थाने में तैनात हेड कांस्टेबल गिरिराज सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें महेंद्र नायक नाम के शख्स समेत चार-पांच अज्ञात आरोपी थे। आरोप था कि चेकिंग के दौरान नशे में धुत आरोपियों ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता कर मारपीट की थी और वर्दी फाड़ दी थी। काकादेव इंस्पेक्टर कुंज बिहारी मिश्रा ने बताया कि मामले में विवेचना के दौरान अरविंद राज का नाम बढ़ाया गया था। इस केस में अरविंद वांछित है। बताते हैं कि भाजयुमो की प्रदेश कार्यकारिणी में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र से पांच कार्यकर्ताओं को जगह मिली है। कानपुर के शिववीर सिंह भदौरिया और जालौन के विकास श्रीवास्तव उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसी तरह कानपुर के अरविंद राज त्रिपाठी और औरैया के सौरभ भूषण शर्मा को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। हरदोई के अमन मिश्र सह मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं। शिववीर दोबारा प्रदेश उपाध्यक्ष बने, जबकि विकास को प्रदेश मंत्री से उपाध्यक्ष पद दिया गया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा की सोमवार को जारी प्रदेश कार्यकारिणी में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र से पांच कार्यकर्ताओं को जगह मिली है। कानपुर के शिववीर सिंह भदौरिया और जालौन के विकास श्रीवास्तव उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसी तरह कानपुर से अरविंद राज त्रिपाठी और औरैया के सौरभ भूषण शर्मा को प्रदेश मंत्री की भूमिका में रखा गया है। इसी प्रकार हरदोई के अमन मिश्र सह मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं। शिववीर दोबारा प्रदेश उपाध्यक्ष बने, जबकि विकास को प्रदेश मंत्री से उपाध्यक्ष पद दिया गया है। पहली बार प्रदेश इकाई में पदाधिकारी बनाए गए अरविंद राज त्रिपाठी छात्र राजनीति से यहां पहुंचे हैं। इन पर आपराधिक मामलों में पूर्व में मुकदमा भी दर्ज हो चुका है। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यही है भाजपा का असली चेहरा। वह बाते तो बड़ी-बड़ी करती है,लेकिन अपराधियों को सिर पर बैठा कर नचाती है,जिसने प्रभु राम को नहीं छोड़ा,उससे किसी तरह की नैतिकता की उम्मीद नहीं की जा सकती है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें