V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

विभिन्न समस्याओं को लेकर वकीलों ने अफसरो से जताई नाराजगी, एसडीएम ने समाधान का दिया भरोसा

लालगंज प्रतापगढ़। स्थानीय तहसील सभागार मे मंगलवार को अधिवक्ताओं तथा अफसरो के बीच विभिन्न समस्याओ को लेकर संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के जरिए अधिवक्ताओं ने तहसील के वादकारी शेडो तथा सार्वजनिक शौचालयो मे गंदगी को लेकर आक्रोश जताया। वहीं तहसील मे तैनात नाजिर के हर समय नशे मे टल्ली रहने का आरोप लगाते हुए वादकारियो को नकल मिलने मे असुविधा पर भी नाराजगी जताई। अधिवक्ताओं ने अफसरो से तहसील मे लेखपालो के द्वारा वादकारियो के उत्पीडन तथा चकबंदी विभाग मे व्याप्त अनियमितताओ की भी जांच कराये जाने की सामूहिक मांग रखी। वहीं अधिवक्ताओ की ओर से तहसील मे न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्यो मे पारदर्शिता तथा जनसमस्याओं के निराकरण मे अफसरो की उदासीनता को लेकर भी वकीलो मे नाराजगी देखी गई। अधिवक्ताओं ने अफसरो को आगाह किया कि यदि समस्याओं का समाधान न हुआ तो तहसील परिसर मे धरना तथा प्रदर्शन के लिए संयुक्त अधिवक्ता संघ बाध्य होगा। एसडीएम राहुल यादव ने वकीलो को भरोसा दिलाया कि वह संघ द्वारा सौपे गये दस सूत्रीय मांग पत्र पर दस दिनो के भीतर समाधान करायेगें। एसडीएम ने अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया कि प्रशासनिक कार्यो मे पारदर्शिता के साथ जनता को उनकी समस्याओं के समाधान मे उत्तरदायित्वो के प्रति सजगता रखी जाएगी। तहसीलदार श्रद्धा पाण्डेय तथा नायब तहसीलदार आकांक्षा मिश्रा ने भी प्रशासनिक कार्यो मे सकारात्मक कदम उठाये जाने की बात कही। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राममोहन सिंह व संचालन पूर्व अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। महामंत्री प्रवीण यादव तथा उपाध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने सामूहिक ज्ञापन से अफसरो को अवगत कराया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश नारायण तिवारी ने आभार प्रदर्शन किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र, राव वीरेन्द्र सिंह, अनिल महेश, रामलगन यादव, अजय सिंह, राजेन्द्र प्रसाद मिश्र, हरिशंकर द्विवेदी, दिनेश सिंह, शैलेन्द्र सिंह, संदीप सिंह, प्रमोद सिंह, दीपेन्द्र तिवारी, धीरेन्द्र शुक्ल, रामकुमार पाण्डेय, शहजाद अंसारी, कुलभूषण शुक्ल, राजेश सरोज, विनोद मिश्रा, कमलेश तिवारी, मस्तराम पाल, कमाल अहमद, मो. असलम, विनोद शुक्ला, रवीन्द्र नाथ तिवारी, रामअंजोर तिवारी, जेपी द्विवेदी, हरिश्चंद्र पाण्डेय, राजेश तिवारी आदि ने भी अधिवक्ताओं की समस्याओं को लेकर प्रकाश डाला। 

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
लालगंज प्रतापगढ़। स्थानीय तहसील सभागार मे मंगलवार को अधिवक्ताओं तथा अफसरो के बीच विभिन्न समस्याओ को लेकर संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के जरिए अधिवक्ताओं ने तहसील के वादकारी शेडो तथा सार्वजनिक शौचालयो मे गंदगी को लेकर आक्रोश जताया। वहीं तहसील मे तैनात नाजिर के हर समय नशे मे टल्ली रहने का आरोप लगाते हुए वादकारियो को नकल मिलने मे असुविधा पर भी नाराजगी जताई। अधिवक्ताओं ने अफसरो से तहसील मे लेखपालो के द्वारा वादकारियो के उत्पीडन तथा चकबंदी विभाग मे व्याप्त अनियमितताओ की भी जांच कराये जाने की सामूहिक मांग रखी। वहीं अधिवक्ताओ की ओर से तहसील मे न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्यो मे पारदर्शिता तथा जनसमस्याओं के निराकरण मे अफसरो की उदासीनता को लेकर भी वकीलो मे नाराजगी देखी गई। अधिवक्ताओं ने अफसरो को आगाह किया कि यदि समस्याओं का समाधान न हुआ तो तहसील परिसर मे धरना तथा प्रदर्शन के लिए संयुक्त अधिवक्ता संघ बाध्य होगा। एसडीएम राहुल यादव ने वकीलो को भरोसा दिलाया कि वह संघ द्वारा सौपे गये दस सूत्रीय मांग पत्र पर दस दिनो के भीतर समाधान करायेगें। एसडीएम ने अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया कि प्रशासनिक कार्यो मे पारदर्शिता के साथ जनता को उनकी समस्याओं के समाधान मे उत्तरदायित्वो के प्रति सजगता रखी जाएगी। तहसीलदार श्रद्धा पाण्डेय तथा नायब तहसीलदार आकांक्षा मिश्रा ने भी प्रशासनिक कार्यो मे सकारात्मक कदम उठाये जाने की बात कही। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राममोहन सिंह व संचालन पूर्व अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। महामंत्री प्रवीण यादव तथा उपाध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने सामूहिक ज्ञापन से अफसरो को अवगत कराया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश नारायण तिवारी ने आभार प्रदर्शन किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र, राव वीरेन्द्र सिंह, अनिल महेश, रामलगन यादव, अजय सिंह, राजेन्द्र प्रसाद मिश्र, हरिशंकर द्विवेदी, दिनेश सिंह, शैलेन्द्र सिंह, संदीप सिंह, प्रमोद सिंह, दीपेन्द्र तिवारी, धीरेन्द्र शुक्ल, रामकुमार पाण्डेय, शहजाद अंसारी, कुलभूषण शुक्ल, राजेश सरोज, विनोद मिश्रा, कमलेश तिवारी, मस्तराम पाल, कमाल अहमद, मो. असलम, विनोद शुक्ला, रवीन्द्र नाथ तिवारी, रामअंजोर तिवारी, जेपी द्विवेदी, हरिश्चंद्र पाण्डेय, राजेश तिवारी आदि ने भी अधिवक्ताओं की समस्याओं को लेकर प्रकाश डाला। 

Leave a Comment