V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

संघ हिन्दू समाज को संगठित कर रहा है विभाग प्रचारक

प्रतापगढ़। जनपद के विधानसभा क्षेत्र रानीगंज के ग्राम पंचायत सराय राजा में स्थित कल्याणी देवी धाम पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गुरु दक्षिणा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ के विभाग प्रचारक परितोष जी ने कहा कि संघ के संस्थापक केशवराव बलिराम हेडगेवार ने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए अनुभव किया कि आजादी तो मिल जायेगी, लेकिन उसे अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए हिन्दू समाज को संगठित करना होगा। उसी उद्देश्य के लिए आरएसएस की स्थापना 1925 में नागपुर में की। डाक्टर हेडगेवार ने संघ के स्थापना के बाद भगवा ध्वज को अपना गुरु माना। भगवा रंग सूर्योदय,अग्नि के ज्वाला ,सभी धार्मिक कार्यों का प्रतीक है। इसी को गुरु मान कर हर वर्ष पूजन किया जाता है।आज संघ दुनिया के सभी देशों में कार्यरत है। सभी क्षेत्रों में संघ के स्वयंसेवक कार्यरत हैं। युवा भाजपा नेता पिंटू तिवारी ने कहा कि संघ के ही कारण हिन्दुओं में स्वाभिमान जगा है। आगे आने वाला समय हिन्दुत्व का ही होगा। हिन्दुओं के अंगड़ाई का ही प्रभाव है कि राम मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है। हिन्दुत्व का डंका पूरी दुनिया में बजने लगा है। इस कार्यक्रम में जिला प्रचारक सौरभ पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा,खंड संघ चालक एडी तिवारी,कार्यवाह आलोक सिंह, विस्ताक राम प्रकाश, विंदेश्वरी प्रसाद तिवारी,आशुतोष तिवारी, अभिषेक तिवारी, सूर्य नारायण तिवारी, नितिन मिश्रा,आलोक आजाद, अविनाश तिवारी,आलोक तिवारी,माताबख्स मिश्रा, शम्भू नाथ मिश्रा, विश्वंभर तिवारी, सूर्य नारायण पंडा, शिवाकांत,राज कुमार शुक्ल, विजय कौशल,सत्य नारायण शुक्ल, सुभाष पांडेय, रमेश मिश्रा,टिंकल मिश्रा,राम सागर गिरि, श्री कृष्ण तिवारी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। इसके पूर्व पिंटू तिवारी के अगुवाई में हिंदुत्व जागरण हेतु कल्याणी देवी मंदिर पर रुद्राभिषेक किया। जिसमें यजमान रीना विंदेश्वरी प्रसाद तिवारी, समाज सेवी सूर्य नारायण तिवारी, पुरोहित ह्रदय नारायण तिवारी व हरिशंकर तिवारी रहे।इस अवसर पर ग्यारह ब्राह्मणों को अंगवस्त्र व दक्षिणा दिया। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा ने रानीगंज या विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया तो चुनाव अवश्य लड़ूंगा।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रतापगढ़। जनपद के विधानसभा क्षेत्र रानीगंज के ग्राम पंचायत सराय राजा में स्थित कल्याणी देवी धाम पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गुरु दक्षिणा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ के विभाग प्रचारक परितोष जी ने कहा कि संघ के संस्थापक केशवराव बलिराम हेडगेवार ने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए अनुभव किया कि आजादी तो मिल जायेगी, लेकिन उसे अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए हिन्दू समाज को संगठित करना होगा। उसी उद्देश्य के लिए आरएसएस की स्थापना 1925 में नागपुर में की। डाक्टर हेडगेवार ने संघ के स्थापना के बाद भगवा ध्वज को अपना गुरु माना। भगवा रंग सूर्योदय,अग्नि के ज्वाला ,सभी धार्मिक कार्यों का प्रतीक है। इसी को गुरु मान कर हर वर्ष पूजन किया जाता है।आज संघ दुनिया के सभी देशों में कार्यरत है। सभी क्षेत्रों में संघ के स्वयंसेवक कार्यरत हैं। युवा भाजपा नेता पिंटू तिवारी ने कहा कि संघ के ही कारण हिन्दुओं में स्वाभिमान जगा है। आगे आने वाला समय हिन्दुत्व का ही होगा। हिन्दुओं के अंगड़ाई का ही प्रभाव है कि राम मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है। हिन्दुत्व का डंका पूरी दुनिया में बजने लगा है। इस कार्यक्रम में जिला प्रचारक सौरभ पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा,खंड संघ चालक एडी तिवारी,कार्यवाह आलोक सिंह, विस्ताक राम प्रकाश, विंदेश्वरी प्रसाद तिवारी,आशुतोष तिवारी, अभिषेक तिवारी, सूर्य नारायण तिवारी, नितिन मिश्रा,आलोक आजाद, अविनाश तिवारी,आलोक तिवारी,माताबख्स मिश्रा, शम्भू नाथ मिश्रा, विश्वंभर तिवारी, सूर्य नारायण पंडा, शिवाकांत,राज कुमार शुक्ल, विजय कौशल,सत्य नारायण शुक्ल, सुभाष पांडेय, रमेश मिश्रा,टिंकल मिश्रा,राम सागर गिरि, श्री कृष्ण तिवारी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। इसके पूर्व पिंटू तिवारी के अगुवाई में हिंदुत्व जागरण हेतु कल्याणी देवी मंदिर पर रुद्राभिषेक किया। जिसमें यजमान रीना विंदेश्वरी प्रसाद तिवारी, समाज सेवी सूर्य नारायण तिवारी, पुरोहित ह्रदय नारायण तिवारी व हरिशंकर तिवारी रहे।इस अवसर पर ग्यारह ब्राह्मणों को अंगवस्त्र व दक्षिणा दिया। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा ने रानीगंज या विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया तो चुनाव अवश्य लड़ूंगा।

Leave a Comment