हर हर बम के जयघोष से गूंजा शिवालय सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस रही तैनात
बाबा बेलखरनाथ धाम I श्रावण मास के दूसरे सोमवार को पौराणिक धाम बाबा बेलखरनाथ में कांवरिया सहित हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा बेलखरनाथ ने किया जलाभिषेक सुबह 4:00 बजे कपाट खुलने के बाद कांवरिया के जलाभिषेक के बाद श्रद्धालुओं को जलाभिषेक के लिए गर्भ गृह में भेजा जा रहा था दोपहर 2:00 बजे तक जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा महिलाएं बुजुर्ग सहित तमाम लोग जलाभिषेक के लिए बाबा बेलखरनाथ धाम पहुंचे पूजा अर्चना कर आशीर्वाद मांगा बोल बम का नारा है भोले एक सहारा है हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा बेलखरनाथ धाम गुजाय मान रहा अपने पति की लंबी उम्र के लिए विवाहिता एवं किशोरी और युवतियों ने बिल्वपत्र शमी भांग धतूर सफेद पुष्प से बाबा बेलखरनाथ की पूजा अर्चना करते हुए मनोकामना के लिए आशीर्वाद लिया सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महिला सिपाही के साथ साथ एक कंपनी पीएसी तथा कंधई पुलिस मेला परिसर में मुस्तैद रही साप्ताहिक मेला के दौरान जलाभिषेक करने जा रही थी 3 महिला श्रद्धालुओं की चैन स्नैचिंग के बाद से संदिग्धों पर पुलिस कड़ी नजर रखी थी वही रोक के बावजूद भी कांवरिया भगवा वस्त्र पहनकर तीन पहिया वाहन मोटरसाइकिल और साइकिल से प्रयागराज संगम से गंगाजल लेकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया इस दौरान मेला समिति के मदन सिंह रामनाथ सिंह नरेंद्र मोदी विश्वनाथ गिरी मुरली गिरी पप्पू गिरी सूरज माली राजू माली बांके सिंह अधिवक्ता अजीत ओझा लाल बिहारी ओझा सहित मेला समिति के तमाम पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश







शेयर करें



































































