भयहरणनाथ धाम I भयहरणनाथ धाम में विद्वत परिषद द्वारा सर्व समाज के कल्याण हेतु रविवार को सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन हुआ। रुद्राभिषेक क्षेत्रीय विद्वान आचार्यो के द्वारा संपादित हुई। विद्वत परिषद द्वारा इस मौके पर कोरोना के निवारणार्थ शिव यज्ञ का आयोजन भी किया गया। जिसमें धाम के महासचिव समाज शेखर सहित कई प्रबन्ध समिति के पदाधिकारियों ने सहभागिता की। विद्वत परिषद द्वारा कार्यक्रम में ब्रम्ह देव समाज मान्धाता इकाई के पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन धाम की प्रबन्ध समिति के उपाध्यक्ष कार्यक्रम राज कुमार शुक्ल के संयोजन में हुआ। जिसमें धाम व समाज के विकास में विद्वत व प्रबुद्ध समाज की भूमिका पर चर्चा हुई। धाम में प्रत्येक मास शिवरात्रि पर रुद्राभिषेक को पूर्ण कर्मकांड व भाव से कराया जाना तय हुआ जिसके संयोजन की जिम्मेदारी आचार्य श्रवण शास्त्री ने ली, वहीं सभी ने एक स्वर में सहयोग का संकल्प लिया। जिसका संचालन शीघ्र ही योजनाबद्ध तरीके से अनवरत प्रारम्भ करने हेतु सभी का सहयोग व भागीदारी लेना तय किया गया। इस अवसर पर आचार्य मयंक शुक्ल, पंडित श्रवण शास्त्री , पंडित अशोक मिश्र , पंडित अभिनव शास्त्री व आचार्य अंजनी दुबे द्वारा कर्मकांड का विधिवत संचालन किया गया। वहीं समाज के सुविज्ञ व्यक्तियों में प्रमुख रूप से माता बख़्श मिश्र कुल्लुर जी, शम्भू नाथ मिश्र , विश्व नाथ पांडेय , राज कुमार मिश्र एडवोकेट , सूर्य नारायण शुक्ल पंडा, प्रभाकर पांडेय, गिरीश मिश्र, शिवकांत द्विवेदी, ज्ञान प्रकाश मिश्र , नवल किशोर मिश्र , रमा शंकर मिश्र , बिंदेश्वरी प्रसाद त्रिपाठी , राज किशोर मिश्र व आभा मिश्र शामिल रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































