सावन के दूसरे सोमवार को मंदिरो में उमड़े श्रद्धालु
धतूरा, बेलपत्र चढ़ाकर किया जलाभिषेक
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयो में भक्तो की भीड़ उमड़ पड़ी। मौसम साफ होने के कारण शिवभक्त भोर से ही मंदिरो में पहुंचने लगे। सुबह मंदिरो के बाहर श्रद्धालुओ की कतार लग गई। सुरक्षा में लगे कर्मचारी मास्क लगाने वाले भक्तो को ही अंदर जाने दे रहे थे। मंदिर परिसर के बाहर सोशल डिस्टेन्सिंग एवं मास्क लगाने पर जोर दिया जा रहा था।
सावन के दूसरे सोमवार को मंदिरे में सुबह से ही शिवभक्तो की कतार लग गई शिवभक्तो ने अपनी बारी आने पर जलाभिषेक किया। साथ ही भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए ऊॅं नमः शिवाय का जप भी कर रहे थे। बाबा घुइसरनाथ धाम, बाबा बेलखरनाथ धाम में सुबह चार बजे आरती होने के साथ ही दर्शन पूजन का क्रम शुरू हो गया। भक्तो के मन में उत्साह और भगवान भोलेनाथ के प्रति अपार श्रद्धा दिखाई दे रही थी। शिवालयो के बाहर खड़े सुरक्षा कर्मचारी भक्तो को दर्शन पूजन करने की अनुमति दे रहे थे। लोग गर्भ गृह में पहुंचकर भोलेनाथ को जलाभिषेक करके मंगल की कामना कर रहे थे। भक्तो ने भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए धतूर, बेलपत्र, फूल, भांग आदि चढ़ाया। लोग दर्शन करने के बाद भस्म लगाकर आशीर्वाद ले रहे थे। इसी तरह बाबा भयहरणनाथ धाम, बाबा हौदेश्वरनाथ समेत अन्य शिव मंदिरो में भी सावन के दूसरे सोमवार को भक्तो का तांता लगा रहा। भक्त जलाभिषेक करके भगवान भोलेनाथ से मंगल की कामना कर रहे थे। इसी तरह नगर में मां बेल्हा देवी धाम परिसर स्थित शिवालयो में भी दर्शन पूजन के लिए भक्तो की कतार लगी थी। जलाभिषेक का क्रम दोपहर बाद तक चलता रहा। हालांकि शिवालयो में प्रवेश करने वाले भक्तो के लिए मास्क और सोशल डिस्टेन्सिंग का जोर दिया जा रहा था। कोरोना महामारी को देखते हुए इस बार भी कांवड़ यात्रा पर रोक लगी हुई है। इससे कांवड़ यात्रा में शामिल होने वाले भक्त शिवधाम की परिक्रमा कर रहे है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें