V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

चोरो ने नकदी लाखो के जेवरात किया साफ

सीढ़ी के सहारे घर में घुसकर किया वारदात
मानधाता (नि.सं.) थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बुकनापुर में बीती रात चोरो ने सीढ़ी के सहारे एक व्यक्ति के घर में घुसकर नकदी लाखो रूपए का जेवरात साफ कर दिया। साथ ही बगल स्थित घर में भी चोरी काा असफल प्रयास किया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
बुकनापुर गांव निवासी मनोज चैरसिया पुत्र श्यामलाल चैरसिया बीती रात परिजनो के साथ घर में सो रहा था। उसके घर के सामने सीढ़ी लगी थी। रात में अज्ञात चोर सीढ़ी के सहारे छत पर चढ़ गए। साथ ही अंदर आंगन में उतर गए। इसके बाद कमरे का ताला तोड़कर करीब 50 हजार रूपए नकद तथा लाखो रूपए का जेवरात साफ कर दिया। पीड़ित के घर के पिछवाड़े ट्रैक्टर से मिट्टी गिराई गई थी। छत से उसी मिट्टी पर कूदकर भाग गए। पीड़ित परिवार को आज सुबह घटना की जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। उसी समय पड़ोसी ने आकर बताया कि चोरो ने उसके घर में भी कूदकर चोरी का प्रयास किया था। उसके आंगन में कपड़ा सामान बिखरा हुआ है मगर चोर कुछ ले जाने में असफल रहे है। इसके बाद दोनो ने थाने पर जाकर अज्ञात चोरो के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

सीढ़ी के सहारे घर में घुसकर किया वारदात
मानधाता (नि.सं.) थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बुकनापुर में बीती रात चोरो ने सीढ़ी के सहारे एक व्यक्ति के घर में घुसकर नकदी लाखो रूपए का जेवरात साफ कर दिया। साथ ही बगल स्थित घर में भी चोरी काा असफल प्रयास किया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
बुकनापुर गांव निवासी मनोज चैरसिया पुत्र श्यामलाल चैरसिया बीती रात परिजनो के साथ घर में सो रहा था। उसके घर के सामने सीढ़ी लगी थी। रात में अज्ञात चोर सीढ़ी के सहारे छत पर चढ़ गए। साथ ही अंदर आंगन में उतर गए। इसके बाद कमरे का ताला तोड़कर करीब 50 हजार रूपए नकद तथा लाखो रूपए का जेवरात साफ कर दिया। पीड़ित के घर के पिछवाड़े ट्रैक्टर से मिट्टी गिराई गई थी। छत से उसी मिट्टी पर कूदकर भाग गए। पीड़ित परिवार को आज सुबह घटना की जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। उसी समय पड़ोसी ने आकर बताया कि चोरो ने उसके घर में भी कूदकर चोरी का प्रयास किया था। उसके आंगन में कपड़ा सामान बिखरा हुआ है मगर चोर कुछ ले जाने में असफल रहे है। इसके बाद दोनो ने थाने पर जाकर अज्ञात चोरो के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Comment