दुर्गागंज (नि.सं.)। रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव जाजापुर में जमीनी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने एक महिला को पीटकर घायल कर दिया। उसे इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया गया। जाजापुर गांव निवासी गीता देवी पत्नी रामचन्द्र का पड़ोसी से जमीनी विवाद चल रहा है। इसी को लेकर आज सुबह पड़ोसियो सेे कहासुनी होने लगी। उसी समय विवाद बढ़ने पर पड़ोसियों ने उसे लाठी व डण्डे से पीटना शुरू कर दिया। हल्ला गुहार सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर चले गए। उनकी पिटाई से गीता देवी को गंभीर चोट आ गई। उसे सीएचसी रानीगंज में भर्ती कराकर इलाज कराया जा रहा है। घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें