V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

डीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का लिया जायजा

अयोध्या । जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अजय राजा के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पूराबाजार, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मयाबाजार तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मसौधा में 102 व 108 एम्बुलेंसों के संचालन की स्थिति का मौके पर जाकर जायजा लिया। जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी व सम्बंधित चिकित्सा अधीक्षकों से एम्बुलेंस संचालन की स्थिति की जानकारी ली गयी। सभी सीएचसी पर एम्बुलेंस संचालित/क्रियाशील पाये गये।इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा उक्त स्वास्थ्य केन्द्रों पर संचालित कोविड टीकाकरण केन्द्रों पर टीकाकरण की स्थिति का भी जायजा लिया। इसके सम्बंध में अधीक्षक पूराबाजार ने बताया कि 300 लक्ष्य के सापेक्ष रोजाना लगभग 200 लोगों को टीकाकरण से अच्छादित किया जा रहा है। इसी प्रकार सीएचसी मया में रोजाना 500 से अधिक तथा सीएचसी मसौधा में लगभग 400 लोगों को टीकाकरण से अच्छादित किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने टीकाकरण केन्द्रों को सुचारू रूप से संचालित कराने तथा इस हेतु पुलिस के जवानों की तैनाती करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर सम्बंधित चिकित्सा अधीक्षक उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या । जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अजय राजा के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पूराबाजार, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मयाबाजार तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मसौधा में 102 व 108 एम्बुलेंसों के संचालन की स्थिति का मौके पर जाकर जायजा लिया। जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी व सम्बंधित चिकित्सा अधीक्षकों से एम्बुलेंस संचालन की स्थिति की जानकारी ली गयी। सभी सीएचसी पर एम्बुलेंस संचालित/क्रियाशील पाये गये।इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा उक्त स्वास्थ्य केन्द्रों पर संचालित कोविड टीकाकरण केन्द्रों पर टीकाकरण की स्थिति का भी जायजा लिया। इसके सम्बंध में अधीक्षक पूराबाजार ने बताया कि 300 लक्ष्य के सापेक्ष रोजाना लगभग 200 लोगों को टीकाकरण से अच्छादित किया जा रहा है। इसी प्रकार सीएचसी मया में रोजाना 500 से अधिक तथा सीएचसी मसौधा में लगभग 400 लोगों को टीकाकरण से अच्छादित किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने टीकाकरण केन्द्रों को सुचारू रूप से संचालित कराने तथा इस हेतु पुलिस के जवानों की तैनाती करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर सम्बंधित चिकित्सा अधीक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Comment