V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

टोक्यो ओलम्पिक जागरूकता रिले यात्रा का जनपद आगमन कल

नगर की सीमा पर लायन्स क्लब प्रतापगढ हर्ष, गौरव, शक्ति एवं अवध द्वारा होगा स्वागत
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। खेल जगत फाउन्डेशन उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश स्तरीय टोक्यो ओलम्पिक जागरूकता रिले यात्रा आगामी 29 जुलाई को जनपद में पहुंचेगी। यात्रा का स्वागत लायन्स क्लब प्रतापगढ़ हर्ष, गौरव, शक्ति एवं अवध द्वारा नगर की सीमा पर स्थित श्रीराम बालिका विद्यालय में होगा। इस आशय की जानकारी कार्यक्रम के संयोजक डा. शमीम अंसारी ने दी। उन्होने बताया कि प्रदेश स्तरीय टोक्यो ओलम्पिक जागरूकता रिले यात्रा का आयोजन टोक्यो ओलम्पिक 2020-21 में प्रतिभाग कर रहे भारतीय दल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खेल जगत फाउन्डेशन द्वारा ओलम्पिक संघ उत्तर प्रदेश स्पेशल ओलम्पिक संघ, पैरा ओलम्पिक संघ, प्रदेशीय खेल संघो, खेल विभाग, युवा कल्याण विभाग उ.प्र., नेहरू युवा केन्द्र संगठन, खेल जगत समाचार आदि के समर्थन और मार्गदर्शन में प्रदेश के 51 जनपदो से होते हुए 3625 किमी. तक रिले यात्रा के भ्रमण का आयोजन प्रस्तावित है। यह टोक्यो ओलम्पिक जागरूकता रिले यात्रा विगत 23 जुलाई को जनपद बरेली में प्रारम्भ हुई है। इसका समापन 4 अगस्त को लखनऊ में होगा। प्रतापगढ़ जनपद में यह रिले यात्रा 29 जुलाई को प्रातः 9.30 बजे नगर की सीमा पर पहुंचेगी। वहां पर स्थित श्रीराम बालिका विद्यालय मे लायन्स क्लब प्रतापगढ़, हर्ष, गौरव, शक्ति एवं अवध द्वारा भव्य स्वागत होगा। इसके पश्चात रिले यात्रा जिले स्टेडियम पहुंचेगी। वहां पर प्रशासन के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित होगा। डा. अंसारी ने अधिक से अधिक संख्या में जिला स्टेडियम में लोगो से पहुंचने की अपील करते हुए उक्त रैली का उत्साह बढ़ाने एवं सफल बनाने का निवेदन किया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

नगर की सीमा पर लायन्स क्लब प्रतापगढ हर्ष, गौरव, शक्ति एवं अवध द्वारा होगा स्वागत
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। खेल जगत फाउन्डेशन उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश स्तरीय टोक्यो ओलम्पिक जागरूकता रिले यात्रा आगामी 29 जुलाई को जनपद में पहुंचेगी। यात्रा का स्वागत लायन्स क्लब प्रतापगढ़ हर्ष, गौरव, शक्ति एवं अवध द्वारा नगर की सीमा पर स्थित श्रीराम बालिका विद्यालय में होगा। इस आशय की जानकारी कार्यक्रम के संयोजक डा. शमीम अंसारी ने दी। उन्होने बताया कि प्रदेश स्तरीय टोक्यो ओलम्पिक जागरूकता रिले यात्रा का आयोजन टोक्यो ओलम्पिक 2020-21 में प्रतिभाग कर रहे भारतीय दल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खेल जगत फाउन्डेशन द्वारा ओलम्पिक संघ उत्तर प्रदेश स्पेशल ओलम्पिक संघ, पैरा ओलम्पिक संघ, प्रदेशीय खेल संघो, खेल विभाग, युवा कल्याण विभाग उ.प्र., नेहरू युवा केन्द्र संगठन, खेल जगत समाचार आदि के समर्थन और मार्गदर्शन में प्रदेश के 51 जनपदो से होते हुए 3625 किमी. तक रिले यात्रा के भ्रमण का आयोजन प्रस्तावित है। यह टोक्यो ओलम्पिक जागरूकता रिले यात्रा विगत 23 जुलाई को जनपद बरेली में प्रारम्भ हुई है। इसका समापन 4 अगस्त को लखनऊ में होगा। प्रतापगढ़ जनपद में यह रिले यात्रा 29 जुलाई को प्रातः 9.30 बजे नगर की सीमा पर पहुंचेगी। वहां पर स्थित श्रीराम बालिका विद्यालय मे लायन्स क्लब प्रतापगढ़, हर्ष, गौरव, शक्ति एवं अवध द्वारा भव्य स्वागत होगा। इसके पश्चात रिले यात्रा जिले स्टेडियम पहुंचेगी। वहां पर प्रशासन के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित होगा। डा. अंसारी ने अधिक से अधिक संख्या में जिला स्टेडियम में लोगो से पहुंचने की अपील करते हुए उक्त रैली का उत्साह बढ़ाने एवं सफल बनाने का निवेदन किया है।

Leave a Comment