पुलिस कर्मियों ने माना सौभाग्य
बाबा बेलखरनाथ धाम I भगवान भोलेनाथ का पावन माह सावन माह के प्रथम सोमवार को कंधई थाना प्रांगण में नागदेवता ने दर्शन दिया। इसे एसओ कंधई सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने सावन माह के प्रथम सोमवार को नागदेवता के दर्शन पाने से अपना शौभाग्य माना। सोमवार दोपहर एक नाग थाना प्रांगण में कर्मियों को टहलता हुआ दिखाई दिया। थाना प्रांगण में नाग को देख थाने पर आए फरियादियों और पुलिस कर्मियों में हलचल मच गई।इसी बीच लोगों ने प्रथम सोमवार के दिन ही थाने में नाग देवता ने दर्शन होने पर अपना सौभाग्य माना और थाने के एसआई सुशील कुमार मिश्रा ने नागदेवता को अपने हाथों से पकड़कर एक डिब्बे में रख दिया और उन्हें जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। थाना प्रांगण में आया नाग कोबरा प्रजाति का बिशैला सांप बताया जा रहा है।एसओ कंधई नीरज वालिया ने बताया कि सावन के प्रथम सोमवार को नागदेवता का दर्शन-पूजन हम लोगों के सौभाग्य की बात है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































