V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पहले सोमवार को नागेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिये भक्तों की उमड़ी भारी भीड़

अयोध्या। सावन का पहला सोमवार अयोध्या के शिवालयों में लगी श्रद्धालुओं की भीड़
अयोध्या मे बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे सिद्ध पीठ नागेश्वरनाथ पर कर रहे हैं दर्शन पूजन श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ को चढा रहे हैं जल। कोरोना कॉल को देखते हुए सुव्यवस्थित की गई व्यवस्थाएं। प्रशासन छोटे-छोटे संख्या में लोगों को करा रहा है दर्शन। सावन के पवित्र माह में सरयू स्नान का हैं विशेष महत्व। सरयू में स्नान कर श्रद्धालु चढ़ा रहे हैं आस्था का जल हिंदू धर्म में सावन के सोमवार का बड़ा ही महत्व है।मान्यता है कि सावन के सोमवार को शिवलिंग के जलाभिषेक करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। आज सावन के पहले सोमवार के दिन अयोध्या के प्रसिद्ध नागेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिये भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी पड़ी।बड़ी संख्या में शिव भक्त पवित्र सरयू से जल भरकर सरयू तट पर स्थित भगवान राम के पुत्र कुश द्वारा बनवाये हुये नागेश्वरनाथ मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर जलाभिषेक कर रहे हैं। हालांकि कोविड संक्रमण को देखते हुये सरकार द्वारा कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी गई थी और साथ में किसी भी सार्वजनिक स्थान पर 50 से जादा लोगों के एकसाथ रहने पर पाबंदी भी लागू कर रखी है पर शिवभक्त भोलेनाथ की लगन में मस्त होकर सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन को दरकिनार करते हुये दिख रहे हैं। हर हर महादेव के गगनचुंबी नारों के बीच मानो शिवभक्तों ने कोरोना के भय को काफी पीछे छोड़ दिया है। प्रशासन के साथ साथ अयोध्या के संत भी लगातार शिव भक्तों से यह आग्रह कर रहे हैं कि सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुये अपने घरों में ही भगवान की पूजा आराधना करें।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या। सावन का पहला सोमवार अयोध्या के शिवालयों में लगी श्रद्धालुओं की भीड़
अयोध्या मे बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे सिद्ध पीठ नागेश्वरनाथ पर कर रहे हैं दर्शन पूजन श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ को चढा रहे हैं जल। कोरोना कॉल को देखते हुए सुव्यवस्थित की गई व्यवस्थाएं। प्रशासन छोटे-छोटे संख्या में लोगों को करा रहा है दर्शन। सावन के पवित्र माह में सरयू स्नान का हैं विशेष महत्व। सरयू में स्नान कर श्रद्धालु चढ़ा रहे हैं आस्था का जल हिंदू धर्म में सावन के सोमवार का बड़ा ही महत्व है।मान्यता है कि सावन के सोमवार को शिवलिंग के जलाभिषेक करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। आज सावन के पहले सोमवार के दिन अयोध्या के प्रसिद्ध नागेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिये भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी पड़ी।बड़ी संख्या में शिव भक्त पवित्र सरयू से जल भरकर सरयू तट पर स्थित भगवान राम के पुत्र कुश द्वारा बनवाये हुये नागेश्वरनाथ मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर जलाभिषेक कर रहे हैं। हालांकि कोविड संक्रमण को देखते हुये सरकार द्वारा कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी गई थी और साथ में किसी भी सार्वजनिक स्थान पर 50 से जादा लोगों के एकसाथ रहने पर पाबंदी भी लागू कर रखी है पर शिवभक्त भोलेनाथ की लगन में मस्त होकर सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन को दरकिनार करते हुये दिख रहे हैं। हर हर महादेव के गगनचुंबी नारों के बीच मानो शिवभक्तों ने कोरोना के भय को काफी पीछे छोड़ दिया है। प्रशासन के साथ साथ अयोध्या के संत भी लगातार शिव भक्तों से यह आग्रह कर रहे हैं कि सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुये अपने घरों में ही भगवान की पूजा आराधना करें।

Leave a Comment