V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

घर बैठे बनेगा आधार,मिलेगा जीवित प्रमाण पत्र

सुलतानपुर। आधार कार्ड बनवाने के लिए अब न संबंधित एजेंसी या बैंक के सामने लाइन लगानी पड़ेगी न ही धक्का-मुक्की के बीच जद्दोजहद करनी होगी। फोन घुमाते ही डाकिया घर पहुंचकर यह काम कर देगा। दरअसल,यहां और पड़ोसी जिले के अमेठी के पांच सौ डाकघरों में यह सेवा शुरू की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को आधार, मोबाइल,अपडेट महालागिग दिवस का आयोजन किया गया था। इससे आधार कार्ड में मोबाइल नंबर जोड़ने या बदलने के लिए सभी डाकघर,उपडाकघर और शाखा डाकघर अधिकृत हो गए हैं। साथ ही इस सेवा के शुरू होने से अब वरिष्ठ नागरिकों और पेंशन धारकों को घर बैठे जीवित होने का प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया जाएगा। सहायक डाक अधीक्षक राजेश वर्मा ने बताया कि इसके लिए डाकघर ने टोलफ्री हेल्प नंबर 159299 जारी किया है। यह सेवाएं सुलतानपुर व अमेठी में एक साथ शुरू की गई हैं।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

सुलतानपुर। आधार कार्ड बनवाने के लिए अब न संबंधित एजेंसी या बैंक के सामने लाइन लगानी पड़ेगी न ही धक्का-मुक्की के बीच जद्दोजहद करनी होगी। फोन घुमाते ही डाकिया घर पहुंचकर यह काम कर देगा। दरअसल,यहां और पड़ोसी जिले के अमेठी के पांच सौ डाकघरों में यह सेवा शुरू की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को आधार, मोबाइल,अपडेट महालागिग दिवस का आयोजन किया गया था। इससे आधार कार्ड में मोबाइल नंबर जोड़ने या बदलने के लिए सभी डाकघर,उपडाकघर और शाखा डाकघर अधिकृत हो गए हैं। साथ ही इस सेवा के शुरू होने से अब वरिष्ठ नागरिकों और पेंशन धारकों को घर बैठे जीवित होने का प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया जाएगा। सहायक डाक अधीक्षक राजेश वर्मा ने बताया कि इसके लिए डाकघर ने टोलफ्री हेल्प नंबर 159299 जारी किया है। यह सेवाएं सुलतानपुर व अमेठी में एक साथ शुरू की गई हैं।

Leave a Comment