V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बेटा और बेटी में अन्तर न करें : एसीजेएम

प्रतापगढ़ । राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के प्लान आफ एक्शन के अनुपालन में श्री संजय शंकर पाण्डेय जनपद न्यायाधीश के आदेशानुसार एवं श्री नीरज कुमार त्रिपाठी न्यायिक अधिकारी /सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रतापगढ के निर्देशन में आज तहसील कुन्डा के सभागार में एसीजेएम निधी के अध्यक्षता में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तीकरण , निःशुल्क विधिक सहायता , कोविड 19 से बचाव सुरक्षा एवं वैक्सिनेशन विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का संचालन श्री जावेद अंसारी तहसीलदार कुन्डा ने किया । इस अवसर पर एसीजेएम निधी ने कहा कि  बेटी और बेटे में कोई अंतर नहीं होना चाहिये , बेटियां सभी क्षेत्रों में जिम्मेदारी निभा रही हैं , घर परिवार से लेकर समाज मे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं ।  उन्होंने निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक किया । इस अवसर पर तहसीलदार जावेद अंसारी ने तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया । शिविर में पैनल अधिवक्ता आशीष ओझा ,जे बी सिंह , सुनील त्रिपाठी , राजीव शुक्ला ,सुभाष पाण्डेय , राजमणि जायसवाल ,अनुपम पाण्डेय , मनोज कुमार , रोशन लाल  आदि ने अपने विचार व्यक्त किये ।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रतापगढ़ । राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के प्लान आफ एक्शन के अनुपालन में श्री संजय शंकर पाण्डेय जनपद न्यायाधीश के आदेशानुसार एवं श्री नीरज कुमार त्रिपाठी न्यायिक अधिकारी /सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रतापगढ के निर्देशन में आज तहसील कुन्डा के सभागार में एसीजेएम निधी के अध्यक्षता में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तीकरण , निःशुल्क विधिक सहायता , कोविड 19 से बचाव सुरक्षा एवं वैक्सिनेशन विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का संचालन श्री जावेद अंसारी तहसीलदार कुन्डा ने किया । इस अवसर पर एसीजेएम निधी ने कहा कि  बेटी और बेटे में कोई अंतर नहीं होना चाहिये , बेटियां सभी क्षेत्रों में जिम्मेदारी निभा रही हैं , घर परिवार से लेकर समाज मे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं ।  उन्होंने निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक किया । इस अवसर पर तहसीलदार जावेद अंसारी ने तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया । शिविर में पैनल अधिवक्ता आशीष ओझा ,जे बी सिंह , सुनील त्रिपाठी , राजीव शुक्ला ,सुभाष पाण्डेय , राजमणि जायसवाल ,अनुपम पाण्डेय , मनोज कुमार , रोशन लाल  आदि ने अपने विचार व्यक्त किये ।

Leave a Comment