सरकार से फैसला बदलने की किया मांग
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। बेल्हा नागरिक स्वाभिमान संघर्ष मोर्चा ने मेडिकल कालेज का नाम परिवर्तन करने के खिलाफ पूर्व घोषित कार्यक्रम के खिलाफ शहीद उद्यान पर तमाम छात्र नौजवान, अधिवक्ता, व्यापारी, शिाक्षक अन्य वर्ग के लोग विरोध मार्च में शामिल हुए। संघर्ष मोर्चा ने शासन से मांग की सोने लाल पटेल का नाम हटाकर सरदार बल्लभ भाई पटेल के नाम करने की मांग उठायी। सोमवार को दिन में 11 बजे कम्पनी बाग में तमाम लोग इकट्ठा हुए लगभग 12 बजे वहां से विरोध मार्च निकला। लोग नारा लगा रहे थे जातिवादी मानसिकता का फैसला वापस लो। प्रतापगढ़ के विभूतियो व देश के लाडलो का सम्मान हो। यह विरोध मार्च कम्पनी बाग से शुरू होकर चैक घंटाघर तक आया जहां एक सभा हुई सभा में सभी लोगो ने एक स्वर से मांग की। लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल का नाम हम सब को मंजूर है। लेकिन जिस व्यक्ति का सांस्कृतिक, आध्यात्मिक व अन्य किसी क्षेत्र मे योगदान नहीं है। उसका केवल राजनीतिक लाभ लेने के लिए किया गया यह परिवर्तन बेल्हा की जनता को स्वीकार नहीं है। सभा में सर्वसम्मत से यह भी निर्णय हुआ कि जब तक सरकार यह नामकरण वापस नहीं लेती तब तक चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलाया जाएगा। जिसमें समाज के सभी वर्गो का समर्थन लेने का प्रयास किया जाएगा। विरोध मार्च में शामिल लोगो ने पुलिस लाइन स्थित सरदार पटेल के मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया। इस अवसर पर अभिषेक तिवारी, प्रदीप शुक्ल, अच्युतानंद पाण्डेय, अनिल पाण्डेय, विवेक त्रिपाठी, शिवाकांत पाण्डेय, पार्थ द्विवेदी, धनराज सिंह, हरीश शुक्ला, रमाशंकर तिवारी, अखिलेश मिश्रा, संजय शुक्ल, आचार्य आलोक मिश्रा, रमेश राजदार, अनुपम श्रीवास्तव, शैलेन्द्र यादव, मो. आसिफ राईन, जावेद अहमद, राजन सिंह, अभिषेक दूबे, शैलेन्द्र मिश्रा, अच्छे त्रिपाठी, ऋषभ शुक्ला, साकेत पांडेय, आशीष शुक्ला, राधे रोहन, अंकित सरोज, अंकित पहलवान, अमित सिंह, धनंजय सिंह, गुड्डू पठान, विवेक, मनीष दूबे, पंकज मिश्र, विनय मिश्र, हरिकेश, कमलेश, केडी मिश्रा, राजा शुक्ला, राहुल सरोज, विजय वर्मा, अर्पित खण्डेलवाल, कुलदीप सिंह, मुर्तजा जाफरी, पुनीत, मनोज सिंह, नीरज मिश्रा, रंजय शुक्ल, आलोक तिवारी, पुनीत विश्वकर्मा, सुनील शर्मा आदि सैकड़़ो की संख्या में लोगो ने सहभागिता की।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें