सावन के प्रथम सोमवार को जलाभिषेक को उमड़े श्रद्धालु
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। सावन के पहले सोमवार को शिवालयो पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ पड़ी। बाबा घुइसरनाथ धाम, बाबा बेलखरनाथ धाम, हौदेश्वरनाथ धाम, भयहरण नाथ धाम व बेल्हा देवी धाम पर भोर से ही घण्टा घड़ियाल व बोल बम के जयकारो के साथ जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया। सावन के पहले सोमवार को शिवभक्त भोर से ही शिवालयो में पहुंचने लगे थे। शिवालयो का पट खुलते ही श्रद्धालु कोविड नियमो का पालन करते हुए तथा बोल बम के जय घोष के साथ भोलेनाथ को जलाभिषेक तथा आराधना करने लगे। जलाभिषेक करने वालो में महिला, पुरूष, बच्चे व बुजुर्ग भी शामिल थे। जलाभिषेक का क्रम सुबह शुरू होकर शाम तक जारी रहा। श्रद्धालुओ की सुरक्षा के लिए प्रशासन की ओर से व्यवस्था भी की गई थी। मेला समिति के लोग श्रद्धालुओ को सामाजिक दूरी बनाए रखने तथा मास्क लगाकर मंदिर के अंदर जाने की नसीहत दे रहे थे। बाबा बेलखरनाथ धाम में भी सुबह से ही श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए पहुंचने लगे थे। धाम में सुरक्षा की व्यवस्था भी की गई थी। नगर में बेल्हा देवी धाम परिसर में स्थित शिव मंदिर, कुण्डा के हौदेश्वरनाथ धाम, कटरा गुलाब सिंह के बाबा भयहरण नाथ धाम में भी श्रद्धालुओ ने सुरक्षा के बीच तथा कोविड नियमो का पालन करते हुए जलाभिषेक किया।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें