उलाहना देने पर पीड़ित मां को दी गाली व धमकी
जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव रेड़वीर घीसा का पुरवा में दबंगो ने घर से जबरन एक किशोरी का अपहरण कर लिया। साथ ही उसे एकांत स्थान पर लेकर चले गए। पीड़ित मां जब उलाहना देने गई तो आरोपी के परिजनो ने उसे गाली व धमकी देकर भगा दिया। पीड़ित मां ने घटना की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। रेड़वीर घीसा का पुरवा निवासी पूनम शर्मा पत्नी हरिशंकर शर्मा का आरोप है कि गांव के दबंग युवको ने उसकी नाबालिग बेटी 17 को आज दिन में करीब डेढ़ बजे घर से जबरन अपहरण कर लिया। बेटी के शोर मचाने पर तमाम ग्रामीण दौड़े मगर आरोपी फरार हो गए। मां पूनम को इसकी जानकारी हुई तो वह मुख्य आरोपी के घर पर उलाहना देने गई। वहां पर आरोपी के पिता एवं भाई ने गाली गलौज किया तथा पीड़ित मां को जानलेवा धमकी देते हुए भगा दिया। पीड़िता ने पुलिस को घटना की नामजद तहरीर देकर आरोपियो के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तथा बेटी की बरामदगी करने की मांग की है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें