प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव रेहुआ में विषैला जन्तु काटने से एक युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनो में कोहराम मचा है। रेहुआ गांव निवासी राहित धुरिया 18 पुत्र धुन्नू लाल धुरिया अपनी बुआ के घर दीवानगंज बाजार जाने की तैयारी कर रहा था। उसी समय किसी काम से वह कमरे में चला गया। कमरे में रखे बक्से के पास उसके पैर के अंगूठे में किसी विषैले जन्तु ने काट लिया। उसने समझा कि चूहा काटा होगा। इसके बाद वह बुआ के घर चला गया। बुआ के घर पहुंचा तो कुछ देर बाद वह अचेत हो गया। उसने बताया कि घर में किसी जन्तु ने उसके पैर में काट लिया था। इसके बाद स्वजन उसे झाड़फूंक कराने के लिए टिकरिया ले जाने लगे मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उसके मौत की खबर आते ही स्वजनो में कोहराम मच गया।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें