V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

विधायक ने किया पूर्व प्रधानाचार्य को सम्मानित

लालगंज,प्रतापगढ़ I स्थानीय ब्लाक परिसर में नवनिर्वाचित प्रमुख अमित प्रताप सिंह पंकज के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने शिक्षा तथा सामाजिक क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए पूर्व प्रधानाचार्य एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष  भगवती प्रसाद तिवारी को सम्मानित किया । विधायक मोना ने स्वयं तथा सीडब्लूसी मेम्बर प्रमोद तिवारी की ओर से प्रतिनिधि एवं पूर्व प्राचार्य को सम्मान चिन्ह प्रदान कर शुभकामनायें सौपी। वही प्रमोद तिवारी तथा विधायक मोना के साथ मौजूद अतिथियों ने पूर्व प्राचार्य भगवती प्रसाद तिवारी के जन्मदिन की भी उन्हें शुभकामनायें प्रदान की। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख अमित प्रताप सिंह पंकज व संचालन ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने किया। इस मौके पर चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, केडी मिश्रा, सुरेन्द्र सिंह ददन, लालदेव सिंह, अनिल त्रिपाठी महेश, पप्पू तिवारी , छोटे लाल सरोज, महमूद आलम, हृदय नारायण मिश्र, बृजेश द्विवेदी, प्रीतेन्द्र ओझा आदि रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

लालगंज,प्रतापगढ़ I स्थानीय ब्लाक परिसर में नवनिर्वाचित प्रमुख अमित प्रताप सिंह पंकज के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने शिक्षा तथा सामाजिक क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए पूर्व प्रधानाचार्य एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष  भगवती प्रसाद तिवारी को सम्मानित किया । विधायक मोना ने स्वयं तथा सीडब्लूसी मेम्बर प्रमोद तिवारी की ओर से प्रतिनिधि एवं पूर्व प्राचार्य को सम्मान चिन्ह प्रदान कर शुभकामनायें सौपी। वही प्रमोद तिवारी तथा विधायक मोना के साथ मौजूद अतिथियों ने पूर्व प्राचार्य भगवती प्रसाद तिवारी के जन्मदिन की भी उन्हें शुभकामनायें प्रदान की। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख अमित प्रताप सिंह पंकज व संचालन ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने किया। इस मौके पर चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, केडी मिश्रा, सुरेन्द्र सिंह ददन, लालदेव सिंह, अनिल त्रिपाठी महेश, पप्पू तिवारी , छोटे लाल सरोज, महमूद आलम, हृदय नारायण मिश्र, बृजेश द्विवेदी, प्रीतेन्द्र ओझा आदि रहे।

Leave a Comment