V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

सच निकली प्रमोद तिवारी की भविष्यवाणी ..

लालगंज,प्रतापगढ़ I मंगलवार को बारिश ने जब क्षेत्र में अपना सुहाना आगाज किया तो दोपहर पूर्व स्थानीय ब्लाक मुख्यालय पर हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी की भी कार्यक्रम के बाद बारिश की सौगात होने की भविष्यवाणी भी चर्चा में छायी हुई है। ब्लाक प्रमुख के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बोलते हुए प्रमोद तिवारी ने लोगों के बीच कहा था कि कार्यक्रम पूरा हो जाने के बाद बारिश भी होगी। जैसे ही प्रमोद तिवारी का कारवां ब्लाक मुख्यालय से निकला कुछ ही देर बाद आसमान में बदली छायी और थोड़ी ही देर में झमाझम बारिश भी शुरू हो गयी। इसे लेकर यहां गांव गलियों तथा बाजारों में चाय पान की दुकान पर भी प्रमोद तिवारी की सच हुई भविष्यवाणी को लेकर आम लोगों की चर्चा को सुनकर समर्थकों के चेहरे भी खिल उठे दिखे। यह संयोग भी है कि खेती के लिए बारिश की जरूरत पर प्रमोद तिवारी का रामपुर खास आना और उसके बाद बारिश का सगुन किसानों के लिए अच्छी खासी सौगात भी बन जाया करती है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

लालगंज,प्रतापगढ़ I मंगलवार को बारिश ने जब क्षेत्र में अपना सुहाना आगाज किया तो दोपहर पूर्व स्थानीय ब्लाक मुख्यालय पर हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी की भी कार्यक्रम के बाद बारिश की सौगात होने की भविष्यवाणी भी चर्चा में छायी हुई है। ब्लाक प्रमुख के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बोलते हुए प्रमोद तिवारी ने लोगों के बीच कहा था कि कार्यक्रम पूरा हो जाने के बाद बारिश भी होगी। जैसे ही प्रमोद तिवारी का कारवां ब्लाक मुख्यालय से निकला कुछ ही देर बाद आसमान में बदली छायी और थोड़ी ही देर में झमाझम बारिश भी शुरू हो गयी। इसे लेकर यहां गांव गलियों तथा बाजारों में चाय पान की दुकान पर भी प्रमोद तिवारी की सच हुई भविष्यवाणी को लेकर आम लोगों की चर्चा को सुनकर समर्थकों के चेहरे भी खिल उठे दिखे। यह संयोग भी है कि खेती के लिए बारिश की जरूरत पर प्रमोद तिवारी का रामपुर खास आना और उसके बाद बारिश का सगुन किसानों के लिए अच्छी खासी सौगात भी बन जाया करती है।

Leave a Comment