V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

विकास में नहीं होगा कोई भेदभाव -अफ़सरुननिशां

नवनिर्वाचित क्षेत्र प्रमुख और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ
मऊआइमा (प्रयागराज)। नवनिर्वाचित क्षेत्र प्रमुख अफसरुन निशां के साथ क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मंगलवार को मऊआइमा विकास खंड परिसर में शपथ ग्रहण की। इस दौरान उन्होंने  भेदभावरहित और पारदर्शिता के साथ क्षेत्र का विकास करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और  सपा के नेतागण मौजूद थे ।  मऊआइमा में गत 10 जुलाई को क्षेत्र प्रमुख के चुनाव में सपा की अफसरुन निशां पत्नी मोहम्मद इम्तियाज ने 48 मत पाकर ब्लाक प्रमुख बनी थीं जबकि भाजपा की अनारा देवी को मात्र 38 मत प्राप्त हुए थे। इसके अलावा 6 मत अवैध घोषित किए गए थे। मऊआइमा विकास खंड परिसर में जिला उद्यान अधिकारी प्रतिभा पांडेय ने मंगलवार को नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख अफसरुन निशां को शपथ ग्रहण कराया। इनके साथ मऊआइमा क्षेत्र के 92 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण में विकास खंड अधिकारी अस्मिता सेन सहित विकास खंड के समस्त अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। शपथ ग्रहण के पहले सपा नेताओं ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर सपा के पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना, पूर्व जिलाध्यक्ष पंधारी यादव, संजीव आर्या, नूर उद्दीन सैफी, पूर्व सांसद धर्मराज पटेल, पूर्व चेयरमैन शोएब अंसारी, सुषमा पासी, जिला पंचायत सदस्य कमरुल हसन, अनिल यादव, जवाहर लाल यादव, उमैर जलाल, कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाष यादव ने जबकि संचालन सपा जिला उपाध्यक्ष मेराज आरिफ ने किया। शपथ ग्रहण के बाद लोगों ने नवनिर्वाचित क्षेत्र प्रमुख अफसरुन निशां और उनके पति मोहम्मद इम्तियाज को फूल मालाओं से लाद दिया गया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
नवनिर्वाचित क्षेत्र प्रमुख और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ
मऊआइमा (प्रयागराज)। नवनिर्वाचित क्षेत्र प्रमुख अफसरुन निशां के साथ क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मंगलवार को मऊआइमा विकास खंड परिसर में शपथ ग्रहण की। इस दौरान उन्होंने  भेदभावरहित और पारदर्शिता के साथ क्षेत्र का विकास करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और  सपा के नेतागण मौजूद थे ।  मऊआइमा में गत 10 जुलाई को क्षेत्र प्रमुख के चुनाव में सपा की अफसरुन निशां पत्नी मोहम्मद इम्तियाज ने 48 मत पाकर ब्लाक प्रमुख बनी थीं जबकि भाजपा की अनारा देवी को मात्र 38 मत प्राप्त हुए थे। इसके अलावा 6 मत अवैध घोषित किए गए थे। मऊआइमा विकास खंड परिसर में जिला उद्यान अधिकारी प्रतिभा पांडेय ने मंगलवार को नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख अफसरुन निशां को शपथ ग्रहण कराया। इनके साथ मऊआइमा क्षेत्र के 92 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण में विकास खंड अधिकारी अस्मिता सेन सहित विकास खंड के समस्त अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। शपथ ग्रहण के पहले सपा नेताओं ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर सपा के पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना, पूर्व जिलाध्यक्ष पंधारी यादव, संजीव आर्या, नूर उद्दीन सैफी, पूर्व सांसद धर्मराज पटेल, पूर्व चेयरमैन शोएब अंसारी, सुषमा पासी, जिला पंचायत सदस्य कमरुल हसन, अनिल यादव, जवाहर लाल यादव, उमैर जलाल, कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाष यादव ने जबकि संचालन सपा जिला उपाध्यक्ष मेराज आरिफ ने किया। शपथ ग्रहण के बाद लोगों ने नवनिर्वाचित क्षेत्र प्रमुख अफसरुन निशां और उनके पति मोहम्मद इम्तियाज को फूल मालाओं से लाद दिया गया।

Leave a Comment