पर्यावरण सेना द्वारा संचालित भूजल सप्ताह के तहत आज पूरेखरगराय में पर्यावरण सेना की पहल पर 7 वर्ष की सुरभि ने चीकू का पौधा लगाकर अपना हरित जन्मदिन मनाया।सुरभि के साथ उपस्थित लोगों ने भूजल बचाने का संकल्प लिया।सुरभि के इस हरित प्रयास की समाज में खूब प्रशंसा हो रही है। इस मौके पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि पौधों सुरक्षा में ही जीवन का अस्तित्व है।पौधरोपण का भाव हमारे व्यवहार में होना चाहिए।उन्होंने सभी लोगों को भूजल संचयन का संकल्प दिलाया।
पर्यावरण सेना जुड़े और सुरभि के पिता सुनील तिवारी ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए हम सभी को समय रहते जागना होगा।सुरभि इस दिशा में अपना जो कदम बढ़ाया है वह अभी के लिए प्रेरणादाई है। इस मौके पर हरिकेश तिवारी,राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मान्धाता नमन कुमार तिवारी,प्रकाश तिवारी,देवी प्रसाद,आयुष, श्रेया और श्रद्धा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































