पर्यटन योजनाओ को दिया गया अंतिम रुप
10 दिन मे धाम की भूमि का चिन्हांकन का कानून गो को दिया निर्देश
भयहरण नाथ धाम I प्रसिद्ध पांडव कालीन भयहरणनाथ धाम मे एस डी एम सदर एम एल गुप्त व सी ओ तनु उपाध्याय की सन्युक्त बैठक प्रबंध समिति और अन्य सभी पक्षो के साथ बैठक हुई . सभी पक्षो को सुनने के बाद एस डी एम ने पर्यटन योजनाओ मे मंच , दर्शक दिर्घा व ग्रीन रुम आदि हेतु दक्षिणी छोर पर ज़हां सर्व सम्मति से सभी ने तय किया है उसे स्थलीय भ्रमण करके कहा की यह स्थल उपयुक्त है यहाँ बनाया जाये . उन्होने धाम मे लगने वाले मेलो मे ग्राम पंचायत को कर लेने व सुव्यवस्था के निर्देश देते हुए पुजारी को अवैध्य वसूली पर कडी आपत्ति करते हुए कहा की मंदिर का चढावा ही पुजारी का हक है पूजा करना दाईत्व है . एस डी एम सदर श्री गुप्त ने कहा की धाम के विकास मे सभी मिलकर अपने दाईत्व ईमान्दारी से निभाये , सरकार की योजनाओ के माध्यम से धार्मिक स्थल के विकास के साथ साथ स्थानीय समाज के उत्थान मे अपनी भूमिका निभाये .
वहीं सी ओ सदर तनु उपाध्याय ने सभी पक्षो से वार्ता करके कहा की धाम मे जो लोग अराजकता पैदा करते रहते है वह चिन्हित किये जा रहे है , धाम मे किसी भी प्रकार की मनमानी किसी व्यक्ति विशेष की नही चलेगी . सभी पक्ष कानून के दायरे मे रहकर अपनी ज़िम्मेदारी निभायें . बैठक मे धाम मे सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश ग्राम पंचायत को दिये गए . बैठक मे धाम के अध्यक्ष अरविंद नारायण त्रिपाठी , उपाध्यक्ष बबन सिंह , राज कुमार शुक्ल , अमर बहादुर सिंह महासचिव समाज शेखर , सचिव चिंता माणि , राज किशोर मिश्र , कमलेश वेश्य , कोषाध्यक्ष लाल जी सिंह , पुजारी भोला नाथ तिवारी , नागा बाबा , दंड़ी बाबा , थानाध्यक्ष जेठवारा , चौकी इंचार्ज राज्याभीषेक मिश्र सहित राजस्व , पुलिस व प्रबंध समिति के सभी सदस्य व पदाधिकारी शामिल रहे .



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































