V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

रास्ते के विवाद में जेठानी देवरानी को पीटा, दी धमकी

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव रामपुर कलवारी में रास्ते के विवाद को लेकर पड़ोसियो ने जेठानी एवं देवरानी को जमकर पीटा। साथ ही भद्दी भद्दी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने घटना की तहरीर पुलिस को देकर न्याय की गुहार लगाई है। रामपुर कलवारी निवासिनी मोनिका पत्नी विजय हरिजन का आरोप है कि अपनी जमीन से होकर आने जाने का रास्ता बनाया है। उसी के बगल में पड़ोसी शोभनाथ का खेत है। उसने जबरन रास्ते को फावड़े से काटकर अवरूद्ध कर दिया तथा कहा कि रास्ता उसके खेत से होकर गया है। विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए फावड़े के हत्थे से मारने लगा। साथ ही धक्का देकर जमीन में गिरा दिया। उसकी देवरानी अनीता बचाने पहुंची तो उसे भी पीटकर घायल कर दिया। साथ ही गंदी गंदी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। उसे तथा देवरानी को गंभीर चोट आ गई। उसने ग्राम प्रधान के पास जाकर आपबीती सुनाई मगर अनसुनी कर दिया। ऐसे में उसने थाने पर जाकर आधा दर्जन लोगो के खिलाफ तहरीर दी।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव रामपुर कलवारी में रास्ते के विवाद को लेकर पड़ोसियो ने जेठानी एवं देवरानी को जमकर पीटा। साथ ही भद्दी भद्दी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने घटना की तहरीर पुलिस को देकर न्याय की गुहार लगाई है। रामपुर कलवारी निवासिनी मोनिका पत्नी विजय हरिजन का आरोप है कि अपनी जमीन से होकर आने जाने का रास्ता बनाया है। उसी के बगल में पड़ोसी शोभनाथ का खेत है। उसने जबरन रास्ते को फावड़े से काटकर अवरूद्ध कर दिया तथा कहा कि रास्ता उसके खेत से होकर गया है। विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए फावड़े के हत्थे से मारने लगा। साथ ही धक्का देकर जमीन में गिरा दिया। उसकी देवरानी अनीता बचाने पहुंची तो उसे भी पीटकर घायल कर दिया। साथ ही गंदी गंदी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। उसे तथा देवरानी को गंभीर चोट आ गई। उसने ग्राम प्रधान के पास जाकर आपबीती सुनाई मगर अनसुनी कर दिया। ऐसे में उसने थाने पर जाकर आधा दर्जन लोगो के खिलाफ तहरीर दी।

Leave a Comment