गोली मारने की दी धमकी, बाइक की चाभी छीना
जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव काछा दुबे का पुरवा में दबंगो ने थाने पर शिकायत करने जा रहे पीड़ित का रास्ता रोक लिया तथा बाइक की चाभी छीन ली। साथ ही गोली मारने की धमकी दी। उसने किसी तरह थाने पर पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। काछा दुबे का पुरवा निवासी श्रीकांत दुबे पुत्र लक्ष्मीकांत दुबे का आरोप है कि उसने विगत 17 जुलाई को गांव के ही तारिक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दिया था। पुलिस आयी मगर आरोपी घर से गायब था। ऐसे में आज सुबह करीब 10 बजे वह पुनः थाने पर शिकायत करने जा रहा था। उसी समय दबंग ने रास्ते में चार पहिया वाहन खड़ा करके रास्ता रोक लिया। साथ ही बाइक की चाभी छीनकर फेक दिया। इसके बाद गाली देते हुए एवं तमंचा लेकर धमकाया कि यदि थाने पर जाओगे तो 24 घण्टे के अंदर गोली मार दूंगा। वह किसी तरह बाइक की चाभी खोजकर घर पहुंचा। इसके बाद छुपते हुए थाने पर जाकर पुलिस को तहरीर दी।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें