V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बकाया मजदूरी मांगने पर ईट भट्ठा के मुंशी ने मारने को दौड़ाया

बचाने पहुंची भाभी को पीटा, दी जानलेवा धमकी
जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सरायभूपत कटरा गुलाब सिंह में बकाया मजदूरी मांगने पर ईट भट्ठा के मुंशी ने धारदार हथियार से मारने के लिए दौड़ा लिया। शोर सुनकर उसकी भाभी बचाने पहुंची तो उसे पीटकर जख्मी कर दिया। साथ ही गाली व धमकी दी। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। सरायभूपत कटरा गुलाब सिंह गांव निवासी गुड़रू सरोज पुत्र छेदीलाल सरोज का आरोप है कि वह गांव स्थित ईट भट्ठा पर मजदूरी करता है। वह शनिवार को शाम ईट भट्ठे पर काम करने गया था। वहां पर मुंशी से अपना बकाया 8500 रूपया मांगा। इसी बात पर उसने गाली देते हुए धारदार हथियार से मारने के लिए दौड़ा लिया। उसने भागकर अपनी जान बचायी तथा शोर मचाया। शोर सुनकर उसकी भाभी सोनी, पत्नी पप्पू सरोज बचाने पहंुची। मुंशी ने भाभी को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद भाभी ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचायी तथा गंभीर रूप से घायल हो गई। उधर मुंशी बकाया मजदूरी मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित घटना की नामजद तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

बचाने पहुंची भाभी को पीटा, दी जानलेवा धमकी
जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सरायभूपत कटरा गुलाब सिंह में बकाया मजदूरी मांगने पर ईट भट्ठा के मुंशी ने धारदार हथियार से मारने के लिए दौड़ा लिया। शोर सुनकर उसकी भाभी बचाने पहुंची तो उसे पीटकर जख्मी कर दिया। साथ ही गाली व धमकी दी। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। सरायभूपत कटरा गुलाब सिंह गांव निवासी गुड़रू सरोज पुत्र छेदीलाल सरोज का आरोप है कि वह गांव स्थित ईट भट्ठा पर मजदूरी करता है। वह शनिवार को शाम ईट भट्ठे पर काम करने गया था। वहां पर मुंशी से अपना बकाया 8500 रूपया मांगा। इसी बात पर उसने गाली देते हुए धारदार हथियार से मारने के लिए दौड़ा लिया। उसने भागकर अपनी जान बचायी तथा शोर मचाया। शोर सुनकर उसकी भाभी सोनी, पत्नी पप्पू सरोज बचाने पहंुची। मुंशी ने भाभी को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद भाभी ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचायी तथा गंभीर रूप से घायल हो गई। उधर मुंशी बकाया मजदूरी मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित घटना की नामजद तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment