V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

चुनावी रंजिश में हवाई फायरिंग कर फैलायी दहशत

सूचना पर पुलिस पहुंची तो भागे आरोपी
जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव मनेहू में चुनावी रंजिश को लेकर प्रधान एवं उसके समर्थको ने हवाई फायरिंग करके दहशत फैला दिया। शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े तो विपक्षी के और समर्थक आ गए तथा फायरिंग करने लगे। सूचना पाकर पुलिस पहुंची तभी आरोपी भागे तथा पीड़ितो की जान बची। पुलिस ने मामले में चार नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मनेहू गांव निवासी अमित सिंह एवं मनवेन्द्र सिंह क आरोप है कि वह लोग कल शनिवार को शाम करीब साढ़े सात बजे गांव स्थित अपने मुर्गी फार्म पर खड़े थे। उसी समय चुनावी रंजिश को लेकर ग्राम प्रधान, उनके बेटे एवं कुछ समर्थक आ धमके। साथ ही हवाई फायरिंग करने लगे। इससे गांव एवं क्षेत्र में दहशत फैल गई। शोर सुनकर तमाम ग्रामीण दौड़े तो प्रधान के और भी समर्थक आ गए। साथ ही हवाई फायरिंग करके दहशत फैलाने लगे। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस केे आते ही सभी लोग भाग गए। इसके बाद पीड़ित ने थाने पर जाकर पुलिस को तहरीर दी। गांव में सुरक्षाा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने मामले में प्रधान समेत चार नामजद एवं चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही मामले की जांच कर रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

सूचना पर पुलिस पहुंची तो भागे आरोपी
जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव मनेहू में चुनावी रंजिश को लेकर प्रधान एवं उसके समर्थको ने हवाई फायरिंग करके दहशत फैला दिया। शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े तो विपक्षी के और समर्थक आ गए तथा फायरिंग करने लगे। सूचना पाकर पुलिस पहुंची तभी आरोपी भागे तथा पीड़ितो की जान बची। पुलिस ने मामले में चार नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मनेहू गांव निवासी अमित सिंह एवं मनवेन्द्र सिंह क आरोप है कि वह लोग कल शनिवार को शाम करीब साढ़े सात बजे गांव स्थित अपने मुर्गी फार्म पर खड़े थे। उसी समय चुनावी रंजिश को लेकर ग्राम प्रधान, उनके बेटे एवं कुछ समर्थक आ धमके। साथ ही हवाई फायरिंग करने लगे। इससे गांव एवं क्षेत्र में दहशत फैल गई। शोर सुनकर तमाम ग्रामीण दौड़े तो प्रधान के और भी समर्थक आ गए। साथ ही हवाई फायरिंग करके दहशत फैलाने लगे। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस केे आते ही सभी लोग भाग गए। इसके बाद पीड़ित ने थाने पर जाकर पुलिस को तहरीर दी। गांव में सुरक्षाा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने मामले में प्रधान समेत चार नामजद एवं चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment