V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

छत से गिरकर मुर्गी फार्म संचालक जख्मी

बाबा बेलखरनाथ धाम (नि.सं.)। कंधई थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बिबियाकरनपुर में घर की छत से गिरकर मुर्गी फार्म संचालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र से राजकीय मेडिकल कालेज ले जाया गया है। बिबियाकरनपुर गांव निवासी मकसूद अहमद 26 पुत्र फुलील अहमद ने गांव तिगुड़ी मंे मुर्गी फार्म खोल रखा है। वह सोमवार को देर शाम करीब आठ बजे मुर्गी फार्म से घर पहुंचा। इसके कुछ देर बाद वह घर की छत पर चढ़कर मोबाइल से किसी से बात करने लगा। छत के चारो ओर रेलिंग नहीं बनी हुई थी। वह बात करने के दौरान छत से नीचे गिर गया। इससे उसे गंभीर चाट आ गई। परिजन फौरन उसे इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले गए। वहां पर उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

बाबा बेलखरनाथ धाम (नि.सं.)। कंधई थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बिबियाकरनपुर में घर की छत से गिरकर मुर्गी फार्म संचालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र से राजकीय मेडिकल कालेज ले जाया गया है। बिबियाकरनपुर गांव निवासी मकसूद अहमद 26 पुत्र फुलील अहमद ने गांव तिगुड़ी मंे मुर्गी फार्म खोल रखा है। वह सोमवार को देर शाम करीब आठ बजे मुर्गी फार्म से घर पहुंचा। इसके कुछ देर बाद वह घर की छत पर चढ़कर मोबाइल से किसी से बात करने लगा। छत के चारो ओर रेलिंग नहीं बनी हुई थी। वह बात करने के दौरान छत से नीचे गिर गया। इससे उसे गंभीर चाट आ गई। परिजन फौरन उसे इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले गए। वहां पर उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।

Leave a Comment