सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव झाउ का पुरवा लीलापुर में रंजिश को लेकर दो पक्षो में मारपीट के साथ ही जानलेवा धमकी दी गई। पुलिस ने मामले में दोनो पक्षो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। झाउ का पुरवा लीलापुर निवासी सुदीप पांडेय ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि विगत 10 जुलाई को गांव के विकास पाण्डेय धनंजय पाण्डेय ने उसे रंजिशन पीटकर घायल कर दिया था। साथ ही गाली गलौज करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी थी। वही दूसरे पक्ष के विकास पांडेय ने भी पुलिस को तहरीर देकर जानलेवा धमकी देने का आरोप लगाया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनो पक्षो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया तथा जांच कर रही है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें