V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

शौच गई किशोरी से अश्लील हरकत, रिपोर्ट दर्ज

मऊआइमा (प्रयागराज)। बाग में शौच के लिए गयी किशोरी के साथ अश्लील हरकतें की गई। उलहना देने पर घर में घुस कर तोड फोड और मार पीट की गई। पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है ।  मिली जानकारी के अनुसार मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम थाणेवीर निवासनीय एक महिला का आरोप है कि उसकी पुत्री बाग में शौच के लिए गयी थी जहां शौच करते हुए देख गाँव का एक युवक पेड पर छिप गया। थोड़ी देर बाद अचानक पहुंचा और उसे पकड़ कर अश्लील हरकतें करने लगा। किसी तरह किशोरी भाग कर घर आयी और सारी बातें बताई। किशोरी के घर के लोग जब उलहना देने युवक के घर गए तो परिजनों ने आरोपी को डांटने के बजाय उलटा पीड़िता के घर धावा बोल तोड़फोड़ और मारपीट की। इतना ही नहीं किसी से यह बात कहने पर जान से मारने की भी धमकी दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने उपेन्द्र कुमार, रामू, निक्की के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
मऊआइमा (प्रयागराज)। बाग में शौच के लिए गयी किशोरी के साथ अश्लील हरकतें की गई। उलहना देने पर घर में घुस कर तोड फोड और मार पीट की गई। पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है ।  मिली जानकारी के अनुसार मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम थाणेवीर निवासनीय एक महिला का आरोप है कि उसकी पुत्री बाग में शौच के लिए गयी थी जहां शौच करते हुए देख गाँव का एक युवक पेड पर छिप गया। थोड़ी देर बाद अचानक पहुंचा और उसे पकड़ कर अश्लील हरकतें करने लगा। किसी तरह किशोरी भाग कर घर आयी और सारी बातें बताई। किशोरी के घर के लोग जब उलहना देने युवक के घर गए तो परिजनों ने आरोपी को डांटने के बजाय उलटा पीड़िता के घर धावा बोल तोड़फोड़ और मारपीट की। इतना ही नहीं किसी से यह बात कहने पर जान से मारने की भी धमकी दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने उपेन्द्र कुमार, रामू, निक्की के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Comment