रोजगार परक कार्यक्रमों की महत्ता बताएं -प्रोफेसर सीमा सिंह
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज की कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह ने सोमवार को रायबरेली स्थित मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र फिरोज गांधी कॉलेज का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जुलाई सत्र में प्रवेश के इच्छुक छात्रों को विश्वविद्यालय के रोजगार परक कार्यक्रमों से अवगत कराने के लिए जागरूकता अभियान की आवश्यकता है। प्रोफेसर सिंह ने कहा कि मुक्त विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश का एकमात्र विश्वविद्यालय है जो कि संपूर्ण उत्तर प्रदेश में रोजगार परक एवं कौशल परक कार्यक्रमों को संचालित कर रहा है। रायबरेली एवं उसके आसपास के क्षेत्र के लोगों को इन कार्यक्रमों का लाभ मिलना चाहिए। इसके लिए आसपास के क्षेत्रों में जन जागरूकता अभियान में गति लाई जाए। इस अवसर पर उन्होंने अध्ययन केंद्र का निरीक्षण किया तथा वहां की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके पूर्व फिरोज गांधी कालेज अध्ययन केंद्र पहुंचने पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ बी डी मिश्रा एवं समन्वयक डॉ राम बाबू कटियार ने कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह एवं प्रभारी निदेशक डॉ ओम जी गुप्ता का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने कुलपति प्रोफेसर सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह ने विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र में वृक्षारोपण किया एवं उनके साथ प्रभारी निदेशक डॉ ओम जी गुप्ता, कॉलेज के प्राचार्य, समन्वयक एवं अन्य शिक्षकों ने भी पौधारोपण अभियान में सहभागिता की। उन्होंने पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की। मीडिया प्रभारी डॉ प्रभात चंद्र मिश्र ने बताया कि कुलपति प्रोफेसर सिंह के निर्देश पर संपूर्ण उत्तर प्रदेश में विश्वविद्यालय के अध्ययन केन्द्रों एवं क्षेत्रीय केंद्रों पर वृक्षारोपण अभियान अनवरत चल रहा है। कई स्थानों पर कुलपति प्रोफेसर सिंह स्वयं वृक्षारोपण कर रही हैं तथा और लोगों को भी प्रेरित कर रही हैं। डॉ मिश्र ने बताया कि कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह के साथ बैठक में फिरोज गांधी कॉलेज के प्राचार्य डॉ बी डी मिश्रा, अध्ययन केंद्र समन्वयक डॉ रामबाबू कटियार, प्रभारी निदेशक डॉ ओम जी गुप्ता, डॉ अरुण कुमार, डॉ शीला श्रीवास्तव, डॉ उदय भान सिंह, डॉ छन्नूलाल, डॉ राजेश कुमार, डॉ अनिल कुमार, महाविद्यालय के अन्य शिक्षक,छात्र छात्राएं, गणमान्य नागरिक तथा कर्मचारी आदि मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































