V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

माहे ज़िलहिज्जा के चाँद हुई तसदीक़ २१ जुलाई बुधवार को होगी ईद ए क़ुरबाँ

प्रयागराज । इसलामिक माह ज़ीकाद की उनतीस यानी रविवार को चाँद की तसदीक़ लखनऊ से मरकज़ी शिया चाँद कमेटी के मौलाना सै०सैफ अब्बास सुन्नी आलिमेदीन खालिद फिरंगी महली व इलाहाबाद के शिया व सुन्नी ओलमाओं द्वारा कर दी गई। सोमवार यानी आज इसलामिक माह ज़िलहिज्जा की पहली हो गई। धार्मिक व सामाजिक संस्था उम्मुल बनीन सोसाईटी के महासचिव सै०मो०अस्करी के अनुसार आगामी २१ जुलाई बुधवार को देश भर मे ईद ए क़ुरबाँ का पर्व मनाया जाएगा। मस्जिदों मे ईद उज़ज़ुहा की विषेश नमाज़ भी अदा की जाएगी।बताते चलें की ईद ए क़ुरबाँ को बक़रीद और ईद उल अज़हा भी कहा जाता है। ईद ए क़ुरबाँ नबी हज़रत इब्राहीम द्वारा अपने बेटे हज़रत इसमाईल को ख्वाब मे राहे खुदा मे क़ुरबान करने की सुन्नत पर अमल करने और अल्लाह के हुक्म की तामील का फर्ज़ अदा करने की शक्ल मे मनाया जाता है। यह उस घटना पर आधारित है जब हज़रत इब्राहीम ने आँखो पर पट्टी बाँध कर बेटे को क़ुरबान करना चाहा तो अल्लाह के हुक्म से करिशमाई तरीक़े से बेटे इसमाईल की जगह एक दुम्बे (भेड़) को ज़िबहा पाया। उसी सुन्नते नबी को हर वर्ष मुस्लिम समुदाय ईद ए क़ुरबाँ के मौक़े पर भेड़ व बकरों की क़ुरबानी करता चला आ रहा है। अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया के महासचिव मिर्ज़ा अज़ादार हुसैन, शिया करबला कमेटी के नायब सद्र शाहिद अब्बास रिज़वी, शिया सुन्नी इत्तेहाद कमेटी के किताब अली एडवोकेट, हसनी हुसैनी फाउण्डेशन के सद्र वज़ीर खाँन, अन्जुमन हाशिमया के मशहद अली खाँ, मस्जिद क़ाज़ी जी बख्शी बाज़ार के मुतावल्ली शाहरुक़ क़ाज़ी, मस्जिदे खदीजा के मुतावल्ली हसन आमिर रिज़वी आदि ने नगर निगम प्रशासन से ईद ए क़ुरबाँ के रोज़ मुस्लिम बहुल्य इलाक़ों मे समुचित साफ सफाई, चूना छिड़काव व चौबिस घन्टे बिजली व पानी की सप्लाई चालू रखने की अपील ज़िला प्रशासन व नगर निगम प्रशासन से की है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रयागराज । इसलामिक माह ज़ीकाद की उनतीस यानी रविवार को चाँद की तसदीक़ लखनऊ से मरकज़ी शिया चाँद कमेटी के मौलाना सै०सैफ अब्बास सुन्नी आलिमेदीन खालिद फिरंगी महली व इलाहाबाद के शिया व सुन्नी ओलमाओं द्वारा कर दी गई। सोमवार यानी आज इसलामिक माह ज़िलहिज्जा की पहली हो गई। धार्मिक व सामाजिक संस्था उम्मुल बनीन सोसाईटी के महासचिव सै०मो०अस्करी के अनुसार आगामी २१ जुलाई बुधवार को देश भर मे ईद ए क़ुरबाँ का पर्व मनाया जाएगा। मस्जिदों मे ईद उज़ज़ुहा की विषेश नमाज़ भी अदा की जाएगी।बताते चलें की ईद ए क़ुरबाँ को बक़रीद और ईद उल अज़हा भी कहा जाता है। ईद ए क़ुरबाँ नबी हज़रत इब्राहीम द्वारा अपने बेटे हज़रत इसमाईल को ख्वाब मे राहे खुदा मे क़ुरबान करने की सुन्नत पर अमल करने और अल्लाह के हुक्म की तामील का फर्ज़ अदा करने की शक्ल मे मनाया जाता है। यह उस घटना पर आधारित है जब हज़रत इब्राहीम ने आँखो पर पट्टी बाँध कर बेटे को क़ुरबान करना चाहा तो अल्लाह के हुक्म से करिशमाई तरीक़े से बेटे इसमाईल की जगह एक दुम्बे (भेड़) को ज़िबहा पाया। उसी सुन्नते नबी को हर वर्ष मुस्लिम समुदाय ईद ए क़ुरबाँ के मौक़े पर भेड़ व बकरों की क़ुरबानी करता चला आ रहा है। अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया के महासचिव मिर्ज़ा अज़ादार हुसैन, शिया करबला कमेटी के नायब सद्र शाहिद अब्बास रिज़वी, शिया सुन्नी इत्तेहाद कमेटी के किताब अली एडवोकेट, हसनी हुसैनी फाउण्डेशन के सद्र वज़ीर खाँन, अन्जुमन हाशिमया के मशहद अली खाँ, मस्जिद क़ाज़ी जी बख्शी बाज़ार के मुतावल्ली शाहरुक़ क़ाज़ी, मस्जिदे खदीजा के मुतावल्ली हसन आमिर रिज़वी आदि ने नगर निगम प्रशासन से ईद ए क़ुरबाँ के रोज़ मुस्लिम बहुल्य इलाक़ों मे समुचित साफ सफाई, चूना छिड़काव व चौबिस घन्टे बिजली व पानी की सप्लाई चालू रखने की अपील ज़िला प्रशासन व नगर निगम प्रशासन से की है।

Leave a Comment