V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

नंदीघोष रथ पर सवार होकर भगवान जगन्नाथ ने दिए भक्तों के दर्शन

परंपरागत तरीके से निकली भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा
प्रयागराज । श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति प्रयागराज के तत्वाधान में सत्ती चौरा  स्थित भगवान जगन्नाथ जी का मंदिर विद्या गौरी वाटिका के प्रांगण में दिव्य एवं भव्य प्रतीकात्मक स्वरूप में भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा समिति के अध्यक्ष गोवर्धन दास गुप्ता  के नेतृत्व में निकाली गई। इस अवसर पर उन्होंने सनातनी परंपरा के अनुसार पूरे वैदिक  मंत्रोचार के साथ भगवान जगन्नाथ बलभद्र एवं बहन सुभद्रा जी का पूजन अर्चन कर उन्हें नंदीघोष रथ पर विराजित किया। तत्पश्चात यात्रा का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर गिरीश चंद्र त्रिपाठी एवं पूर्व पार्षद विजय  वैश्य और इलाहाबाद गल्ला तिलहन व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश चंद्र केसरवानी  ने भगवान जगन्नाथ जी की महा आरती करके एवं समिति के पदाधिकारियों के द्वारा  शंख का उद्घोष करके  की गई। यात्रा में आगे भगवान गणेश जी की झांकी, समिति के बैनर एवं विजय ध्वज पताका के साथ भगवान जगन्नाथ जी अपने भ्राता बलभद्र एवं बहन सुभद्रा जी के संग पूरे राजशाही वैभव के साथ मंदिर प्रांगण के अंदर उपस्थित एवं ऑनलाइन से जुड़े हुए भक्तों को दर्शन दिए। इस अवसर पर भक्तगण घंटा घड़ियाल बजाते हुए नाचते झूमते गाते हुए रथ को खींच रहे थे। अंत में रथ यात्रा का विश्राम कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के द्वारा महा आरती करके की गई। इस अवसर पर रथयात्रा सहसंयोजक राजेश केसरवानी ने बताया कि रथ यात्रा की परंपरा को निभाते हुए  कोरोना के नियमों के  अनुसार समिति के 31 सदस्यों के द्वारा मंदिर प्रांगण के अंदर रथ यात्रा को चारों दिशाओं में घुमाकर संपन्न कराया गया। रथ यात्रा के संयोजक राजेश केसरवानी एवं संचालन जयराम गुप्ता ने किया।  रथ यात्रा में मुख्य रूप से दाऊ दयाल गुप्ता, जयराम गुप्ता, कृष्ण भगवान केसरवानी, गगन दास गुप्ता, त्रिलोकी केसरवानी, उमा गुप्ता, शैलेंद्र साहू शर्मा, रजत कसेरा, उज्जवल केसरवानी, मोहित जायसवाल, राजू साहू, उदय कुमार, हैप्पी कसेरा, अरुण साहू, महेश चंद साहू, अभिलाष केसरवानी, गीता गुप्ता, संगीता केसरवानी, जूही जायसवाल, बीना रावत, स्वाति गुप्ता, अनिल केसरवानी, रवि केसरवानी, संजय गुप्ता आदि रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
परंपरागत तरीके से निकली भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा
प्रयागराज । श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति प्रयागराज के तत्वाधान में सत्ती चौरा  स्थित भगवान जगन्नाथ जी का मंदिर विद्या गौरी वाटिका के प्रांगण में दिव्य एवं भव्य प्रतीकात्मक स्वरूप में भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा समिति के अध्यक्ष गोवर्धन दास गुप्ता  के नेतृत्व में निकाली गई। इस अवसर पर उन्होंने सनातनी परंपरा के अनुसार पूरे वैदिक  मंत्रोचार के साथ भगवान जगन्नाथ बलभद्र एवं बहन सुभद्रा जी का पूजन अर्चन कर उन्हें नंदीघोष रथ पर विराजित किया। तत्पश्चात यात्रा का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर गिरीश चंद्र त्रिपाठी एवं पूर्व पार्षद विजय  वैश्य और इलाहाबाद गल्ला तिलहन व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश चंद्र केसरवानी  ने भगवान जगन्नाथ जी की महा आरती करके एवं समिति के पदाधिकारियों के द्वारा  शंख का उद्घोष करके  की गई। यात्रा में आगे भगवान गणेश जी की झांकी, समिति के बैनर एवं विजय ध्वज पताका के साथ भगवान जगन्नाथ जी अपने भ्राता बलभद्र एवं बहन सुभद्रा जी के संग पूरे राजशाही वैभव के साथ मंदिर प्रांगण के अंदर उपस्थित एवं ऑनलाइन से जुड़े हुए भक्तों को दर्शन दिए। इस अवसर पर भक्तगण घंटा घड़ियाल बजाते हुए नाचते झूमते गाते हुए रथ को खींच रहे थे। अंत में रथ यात्रा का विश्राम कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के द्वारा महा आरती करके की गई। इस अवसर पर रथयात्रा सहसंयोजक राजेश केसरवानी ने बताया कि रथ यात्रा की परंपरा को निभाते हुए  कोरोना के नियमों के  अनुसार समिति के 31 सदस्यों के द्वारा मंदिर प्रांगण के अंदर रथ यात्रा को चारों दिशाओं में घुमाकर संपन्न कराया गया। रथ यात्रा के संयोजक राजेश केसरवानी एवं संचालन जयराम गुप्ता ने किया।  रथ यात्रा में मुख्य रूप से दाऊ दयाल गुप्ता, जयराम गुप्ता, कृष्ण भगवान केसरवानी, गगन दास गुप्ता, त्रिलोकी केसरवानी, उमा गुप्ता, शैलेंद्र साहू शर्मा, रजत कसेरा, उज्जवल केसरवानी, मोहित जायसवाल, राजू साहू, उदय कुमार, हैप्पी कसेरा, अरुण साहू, महेश चंद साहू, अभिलाष केसरवानी, गीता गुप्ता, संगीता केसरवानी, जूही जायसवाल, बीना रावत, स्वाति गुप्ता, अनिल केसरवानी, रवि केसरवानी, संजय गुप्ता आदि रहे।

Leave a Comment