भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का बनाया मजाक,मूकदर्शक रहे जिम्मेदार
भीड़ में अध्यक्ष पति के कारनामों की होती रही दबे जुबान चर्चा
कौशांबी । सोमवार को संपन्न हुए जिला पंचायत अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा सरकार के द्वारा बनाए गए नियम कानून की उनके ही नुमाइंदों द्वारा खुलेआम धज्जियां उड़ाई गई। वही सब कुछ आंखों से देखते हुए भी जिम्मेदार मूकदर्शक की भूमिका अदा करते रहे। लोगों में इस बात को लेकर चर्चा का बाजार खूब गर्म रहा कि जब सरकार के नुमाइंदों द्वारा ही सरकार की गाइड लाइन का इस तरह भयानक माखौल उड़ाया जा रहा है तो आम जनता पर इन नियम ,कायदे, कानूनों का कैसे असर होगा ! वही भीड़ में बैठे लोगों द्वारा वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष पति के गैर जनपद से लेकर कौशांबी जनपद में किए गए कारनामों की चर्चा दबेजुबान खूब होती देखी गई ।लोगों के मन में बस एक ही बात कौंधती रही कि आने वाले समय में जिला पंचायत का होगा विकास या बिनास ? मंझनपुर जिला पंचायत मे जिला पंचायत अध्यक्ष पद की जीत हासिल करने वाली कल्पना सोनकर कासोमवार शपथ ग्रहण समारोह था ।जिसमें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण समारोह में सभी जिला पंचायत सदस्यों ने और जिला पंचायत अध्यक्ष ने शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण करने के दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद व सांसद विनोद सोनकर और तीनों विधायक आदि भाजपा नेता मौजूद दिखे ।शपथ ग्रहण समारोह में जीतेंद्र सोनकर पूर्व ब्लाक प्रमुख अपने पत्नी के शपथ ग्रहण समारोह में के दौरान जश्न में इतना डूब गए थे कि उन्हें सरकार के नियम और कानून को भूलकर भीड़ एकत्रित कर ली थी और सोशल डिस्टेंस की जमकर धज्जियां उड़ाई गई। किसी के चेहरे पर मास्क दिखा तो कोई बिना मास्क के दिखा। शुरू से अंत तक कुर्सी पर बैठने के लिए कार्यकर्ताओं में खटपट सी मची रही। इतने छोटे से जिला पंचायत मैदान में डिप्टी सीएम का शपथ ग्रहण कार्यक्रम रखा गया था, सवाल यह उठ रहा है कि इतने छोटे से जिला पंचायत मैदान में इतनी भारी भीड़ वह भी कोरोना महामारी के दौरान रही है। करोना एक ऐसी बीमारी है जो कि फिर से पलटवार कर सकती है ।इसको लेकर सरकार तीसरी लहर को लेकर जनता को खूब सचेत कर रही है।लेकिन उन्हीं के सरकार के कार्यकर्ता व नेताओं ने सोशल डिस्टेंस की जमकर धज्जियां उड़ाते दिखे। लोगो मे चर्चा रही कि यदि इतनी भीड़ किसी अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा की जाती तो प्रशासन द्वारा लाठियां चार्ज कर खदेड़ दिया जाता। सोशल डिस्टेंस के पालन न करने पर उनके ऊपर कई धाराओं में मुकदमे भी पंजीकृत कर दिए जाते ।लेकिन वही वर्तमान में रही भाजपा नेताओं ने सोशल डिस्टेंस भूल बैठे थे कि हमें इसका भी पालन करना चाहिए। अति उत्साह में भाजपाई जश्न में इतना सराबोर दिखे की उन्हें यह नहीं पता था कि हमें कानून का पालन करना है या कानून के नियमों को तोड़ना है। वहीं पर कार्यक्रम खत्म होने के बाद साल डालकर जिला पंचायत सदस्यों का सम्मान करने के लिए कुछ- भाजपा नेता पहले ही क्रम से चालू किए। अपनी उपेक्षा देख वहीं पर मौजूद समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य उठ कर सीधा जिला पंचायत कार्यालय की तरफ रवाना होते देखे गए। लेकिन शपथ ग्रहण समारोह में सभी नेता बदहाल दिखे कोई किसी का सम्मान करता नहीं दिखा। अब देखना यह है कि इन नेताओं कोरोना काल के नियम का पालन न करने पर कौन-कौन सी धाराएं तय की जाती हैं।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































