जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने 39 जिला पंचायत सदस्यों को दिलाई शपथ
अयोध्या । जिला पंचायत कार्यालय के अटल बिहारी सभागार में आयोजित नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रोली सिंह को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलायी तदोपरांत जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा समस्त नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया गया। जिलाधिकारी ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष को कार्यभार भी ग्रहण कराया गया। इस अवसर पर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक रूदौली रामचन्द्र यादव , गोशाईगंज विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू , मिल्कीपुर विधायक बाबा गोरखनाथ , बीकापुर विधायक श्रीमती शोभा सिंह चौहान , मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनिता यादव , भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह , महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा व अन्य सम्बंधित पार्टी के पदाधिकारी, अधिकारी व जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































