V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

वर्षा की उम्मीद में आकाश ताक रहे किसान

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)।  पखवारे भर से भरपूर बारिश न होने तथा तेज धूप निकलने के कारण किसानो का हाल बेहाल है। इस समय पड़ रही उमसभरी गर्मी से जहां लोग परेशान है। वही बारिश न होने के कारण किसान अपने खेतो में धान की रोपाई नहीं कर पा रहे है। जो रोपाई कर चुके है। उनके खेतो में धान के पौधे सूख रहे है। डीजल महंगा होने के कारण ट्यूवबेल से सिचाई काफी महंगी पड़ रही है। गर्मी का हाल यह है कि ग्रामीण दिन के समय वृक्षो के नीचे अथवा हवादार मड़हे के अंदर दिन बिता रहे है। जबकि रात बिताना मुश्किल हो रहा है। वही शहरी लोगो के लिए दिन व रात बिताना दोनो भारी पड़ रहा है। बताते चले कि इस साल ज्येष्ठ के महीने में लगातार रूक रूक कर बारिश हो रही थी। इससे तप रही धरती को जहां ठण्डक पहुंची थी। वही खेत, ताल व तलैया की प्यास बुझी थी। साथ ही लोगो को ज्येष्ठ में पड़ने वाली भीषण गर्मी से भी राहत मिली थी। नगर में जलभराव व कीचड़ से लोगो को परेशानी अवश्य हो रही थी परन्तु रिमझिम बरसात के कारण माहौल खुशनुमा हो गया था। इससे जहां जायल की फसलो को लाभ पहुंचा था। वही किसान धान की रोपाई करने की तैयारी में जुट गए थे। खेतो मे हल चलने के साथ ही धान की बिक्री भी बढ़ गई थी।। इस तरह जून माह में हुई बारिश किसानों एवं नागरिको के लिए सुखकारक रही। अब आषाढ़ के महीने में जहां बरसात नहीं हो रही है। वही लोगो की खुशी पर अंकुश लग गया है। किसानो की बोई फसल सूखने लगी है। किसान अपने खेतो में धान की रोपाई नहीं कर पा रहे है। वही बारिश के बाद तेज धूप होने के कारण उमस भरी गर्मी पड़ने से सामान्य जनजीवन पर असर पड़ रहा है। हालत यह है कि पसीने से तर बतर लोगो का मन किसी काम में नहीं लग रहा है। शरीर में हुआ पसीना उमस के कारण सूखने का नाम नहीं लेता। जो शरीर में चुभन पैदा करने के साथ ही चिपचिपा बना देता है। इससे लोगो को बार बार स्नान करना पड़ता है परन्तु चुभन भरी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। किसान बारिश होने की आस में आसमान की ओर ताक रहे है मगर उन्हे मायूसी ही मिल रही है। गांवो में लोग छायादार वृक्षो एवं हवादार मड़हो के नीचे बैठकर किसी तरह गर्मी से राहत पाने का प्रयास कर रहे है। वही शहर में लोगो को दिन व रात दोनो समय राहत नहीं मिल रही है। इससे नगर के मोहल्लो में रहने वालो की समस्या काफी बढ़ गई है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)।  पखवारे भर से भरपूर बारिश न होने तथा तेज धूप निकलने के कारण किसानो का हाल बेहाल है। इस समय पड़ रही उमसभरी गर्मी से जहां लोग परेशान है। वही बारिश न होने के कारण किसान अपने खेतो में धान की रोपाई नहीं कर पा रहे है। जो रोपाई कर चुके है। उनके खेतो में धान के पौधे सूख रहे है। डीजल महंगा होने के कारण ट्यूवबेल से सिचाई काफी महंगी पड़ रही है। गर्मी का हाल यह है कि ग्रामीण दिन के समय वृक्षो के नीचे अथवा हवादार मड़हे के अंदर दिन बिता रहे है। जबकि रात बिताना मुश्किल हो रहा है। वही शहरी लोगो के लिए दिन व रात बिताना दोनो भारी पड़ रहा है। बताते चले कि इस साल ज्येष्ठ के महीने में लगातार रूक रूक कर बारिश हो रही थी। इससे तप रही धरती को जहां ठण्डक पहुंची थी। वही खेत, ताल व तलैया की प्यास बुझी थी। साथ ही लोगो को ज्येष्ठ में पड़ने वाली भीषण गर्मी से भी राहत मिली थी। नगर में जलभराव व कीचड़ से लोगो को परेशानी अवश्य हो रही थी परन्तु रिमझिम बरसात के कारण माहौल खुशनुमा हो गया था। इससे जहां जायल की फसलो को लाभ पहुंचा था। वही किसान धान की रोपाई करने की तैयारी में जुट गए थे। खेतो मे हल चलने के साथ ही धान की बिक्री भी बढ़ गई थी।। इस तरह जून माह में हुई बारिश किसानों एवं नागरिको के लिए सुखकारक रही। अब आषाढ़ के महीने में जहां बरसात नहीं हो रही है। वही लोगो की खुशी पर अंकुश लग गया है। किसानो की बोई फसल सूखने लगी है। किसान अपने खेतो में धान की रोपाई नहीं कर पा रहे है। वही बारिश के बाद तेज धूप होने के कारण उमस भरी गर्मी पड़ने से सामान्य जनजीवन पर असर पड़ रहा है। हालत यह है कि पसीने से तर बतर लोगो का मन किसी काम में नहीं लग रहा है। शरीर में हुआ पसीना उमस के कारण सूखने का नाम नहीं लेता। जो शरीर में चुभन पैदा करने के साथ ही चिपचिपा बना देता है। इससे लोगो को बार बार स्नान करना पड़ता है परन्तु चुभन भरी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। किसान बारिश होने की आस में आसमान की ओर ताक रहे है मगर उन्हे मायूसी ही मिल रही है। गांवो में लोग छायादार वृक्षो एवं हवादार मड़हो के नीचे बैठकर किसी तरह गर्मी से राहत पाने का प्रयास कर रहे है। वही शहर में लोगो को दिन व रात दोनो समय राहत नहीं मिल रही है। इससे नगर के मोहल्लो में रहने वालो की समस्या काफी बढ़ गई है।

Leave a Comment