पीड़ित दम्पत्ति ने पुलिस से लगाई गुहार
जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पूरनपुर खास में सौतेले पिता ने बेटे व बहू को घर से बाहर निकाल दिया। साथ ही जमीन व मकान में हिस्सा देने से इंकार कर दिया। पीड़ित दम्पत्ति ने घटना की तहरीर पुलिस को देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पूरनपुर खास गांव निवासी संतोष कुमार पुत्र सीताराम का आरोप है कि उसकी मां प्रेमा देवी की पहली शादी बृजलाल से हुई थी। बृजलाल से ही वह पैदा हुआ था। इसके बाद मां प्रेमा देवी ने बृजलाल को छोड़ दिया। साथ ही दूसरी सीताराम से कर लिया। मां ने बृजलाल को मुझे देने से इंकार कर दिया। बृजलाल के मांगने पर भी मां ने मेरे पालन पोषण की जिम्मेदारी ले लिया। सीताराम से मां को दो पुत्र एवं एक पुत्री हुई। अब मेरी शादी हो चुकी है। सौतेले पिता सीताराम एवं मां प्रेमा देवी ने दहेज में मिली साइकिल व सारा सामान ले लिए तथा पत्नी समेत घर से निकाल दिया है। जमीन व घर में हिस्सा भी देने से इंकार कर दिया। इससे उसे तथा पत्नी को जीवन बसर करने में दिक्कत हो रही है। वह पत्नी के साथ इधर उधर भटक रहा है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर जमीन व मकान में हिस्सा दिलाने तथा कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें