V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

मुकदमें में सुलह करने पर आरोपी दे रहा जानलेवा धमकी

पीड़ित महिला ने पुलिस से लगाई गुहार
जेठवारा (नि.सं.)। मारपीट के मुकदमें में सुलह न करने पर आरोपी द्वारा महिला को परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इससे भयभीत महिला ने घटना की तहरीर पुलिस को देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामला जेठवारा थाना क्षेत्र के गांव मनेहू का है। मनेहू गांव निवासी रूखसाना पत्नी कलाम का आरोप है कि उसके लड़के आदी को विगत 30 मई को गांव के ही साहब अली एवं नदीम ने पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मामले में पुलिस ने दोनो आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उधर आरोपी बार बार मुकदमें में सुलह करने की धमकी दे रहे है। 11 जुलाई रविवार को 5 बजे गांव के आदिल व आबाद दरवाजे पर पहुंचे। वह लोग हाथ में तमंचा लेकर आए थे। साथ ही मुकदमा वापस लेने के बात कहने लगे। मुकदमा वापस लेने से इंकार किया तो गाली गलौज करने लगे। साथ ही कहा कि अब अंतिम बार कह रहे है। यदि मुकदमा वापस न लिया तो तुम्हारे पूरे परिवार को जान से मार देंगे। इससे हम मां बेटा सहमे हुए है। ऐसे में पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों की दबंगई से निजात दिलाने की मांग की है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

पीड़ित महिला ने पुलिस से लगाई गुहार
जेठवारा (नि.सं.)। मारपीट के मुकदमें में सुलह न करने पर आरोपी द्वारा महिला को परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इससे भयभीत महिला ने घटना की तहरीर पुलिस को देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामला जेठवारा थाना क्षेत्र के गांव मनेहू का है। मनेहू गांव निवासी रूखसाना पत्नी कलाम का आरोप है कि उसके लड़के आदी को विगत 30 मई को गांव के ही साहब अली एवं नदीम ने पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मामले में पुलिस ने दोनो आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उधर आरोपी बार बार मुकदमें में सुलह करने की धमकी दे रहे है। 11 जुलाई रविवार को 5 बजे गांव के आदिल व आबाद दरवाजे पर पहुंचे। वह लोग हाथ में तमंचा लेकर आए थे। साथ ही मुकदमा वापस लेने के बात कहने लगे। मुकदमा वापस लेने से इंकार किया तो गाली गलौज करने लगे। साथ ही कहा कि अब अंतिम बार कह रहे है। यदि मुकदमा वापस न लिया तो तुम्हारे पूरे परिवार को जान से मार देंगे। इससे हम मां बेटा सहमे हुए है। ऐसे में पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों की दबंगई से निजात दिलाने की मांग की है।

Leave a Comment