प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। बाघराय थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव भिटारा में बीती रात एक विवाहिता ने कमरे में लगे चूल्ले से फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दिया। मायके वालो ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच कर रही है। भिटारा गांव में रविवार को देर रात करीब 10 बजे सुशील सिंह की 24 वर्षीय पत्नी ने घर के अंदर कमरे में लगे पंखे के चुल्ले से फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दिया। परिजन घर के अंदर आए तो जानकारी हुई। घटना की सूचना पाकर रात्रि में ही पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। विवाहिता के मायके वालो की माने तो रात्रि में करीब 9.27 बजे मृतका ने अपने भाई रवि को फोन करके बताया था कि उसकी जान को खतरा है। पति व ससुराल के लोग मार रहे है। ऐसे में मृतका के भाई ने पति सुशील सिंह एवं सास के खिलाफ बाघराय थाने की पुलिस को तहरीर दी है। साथ ही एसपी से भी न्याय की गुहार लगाई है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें