V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

भाजपा ने कभी सत्ता का दुरुपयोग नहीं किया अराजकता का इतिहास सपा का रहा- अभिषेक मिश्रा

अयोध्या । भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा का कहना है कि भाजपा हिंसा की पोषक कभी नहीं रही है। अराजकता की अगर कहीं से खबर आयी तो कड़ी कारवाई भी की गयी। महिला की चीर हरण की बात कही गयी। परन्तु आरोपी भाजपा से सम्बंधित नहीं निकला। मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी के साथ जिम्मेदार अधिकारियों को सस्पेंड भी किया गया।
उन्होने कहा कि भाजपा ने कभी सत्ता का दुरुपयोग नहीं किया। अराजकता का इतिहास सपा का रहा है। अयोध्या में चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष रहा है। प्रशासनिक मशीनरी के आधार पर चुनाव होता तो हरिग्टनगंज में सपा का प्रत्याशी कैसे जीतता।
उन्होने बताया कि पंचायत चुनाव में पचंड बहुमत होने के कारण भाजपा के कार्यकर्ता उत्साहित है। समाज में अच्छा संदेश गया है। अंतिम व्यक्ति के उत्थान के संकल्पों की यह जीत है। सबका साथ सबका विकास के सिद्धान्त पर चलते हुए भाजपा सबका विश्वास हासिल करने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभवित होकर जिला व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने पार्टी को वोट दिया है। हम सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आलोक सिंह रोहित, जिला महामंत्री राघवेन्द्र पाण्डेय मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या । भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा का कहना है कि भाजपा हिंसा की पोषक कभी नहीं रही है। अराजकता की अगर कहीं से खबर आयी तो कड़ी कारवाई भी की गयी। महिला की चीर हरण की बात कही गयी। परन्तु आरोपी भाजपा से सम्बंधित नहीं निकला। मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी के साथ जिम्मेदार अधिकारियों को सस्पेंड भी किया गया।
उन्होने कहा कि भाजपा ने कभी सत्ता का दुरुपयोग नहीं किया। अराजकता का इतिहास सपा का रहा है। अयोध्या में चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष रहा है। प्रशासनिक मशीनरी के आधार पर चुनाव होता तो हरिग्टनगंज में सपा का प्रत्याशी कैसे जीतता।
उन्होने बताया कि पंचायत चुनाव में पचंड बहुमत होने के कारण भाजपा के कार्यकर्ता उत्साहित है। समाज में अच्छा संदेश गया है। अंतिम व्यक्ति के उत्थान के संकल्पों की यह जीत है। सबका साथ सबका विकास के सिद्धान्त पर चलते हुए भाजपा सबका विश्वास हासिल करने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभवित होकर जिला व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने पार्टी को वोट दिया है। हम सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आलोक सिंह रोहित, जिला महामंत्री राघवेन्द्र पाण्डेय मौजूद रहे।

Leave a Comment