विश्व जनसंख्या दिवस पर पौधे बांटकर दिया पर्यावरण की रक्षा का संदेश
प्रतापगढ़ आज विश्व जनसंख्या दिवस पर पर्यावरण सेना द्वारा हरित पौधशाला क्रांतिकारी नगर विश्वनाथगंज में लोगों को पौधे बांटकर जनसंख्या नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। पौध वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि बढ़ती आबादी देश के विकास में बाधक होने के साथ ही संतुलित पर्यावरण के लिए घातक है।प्रदूषण नियंत्रण के लिए पौधरोपण के साथ ही आबादी नियंत्रण के लिए लोगों को जागरूक करना होगा।उन्होंने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए जनसंख्या का नियंत्रण करना जरूरी है। इस मौके पर रवि प्रकाश मिश्र,नमन कुमार तिवारी, जैम मिश्रा, राहुल पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































