सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने पर मृतका की हुई शिनाख्त
कोहंडौर (नि.सं.)। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत अतरसण्ड गौरा नहर में आज सुबह घर से शौच के लिए निकली महिला की लाश बरामद हुई। उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पहुंचे परिजनो ने मृतका की शिनाख्त किया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा करके अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। बताया गया कि कोहंडौर इलाके के गौरा नहर में आज सुबह ग्रामीणो ने लगभग 45 वर्षीय एक महिला का शव तैरते देखा तो सन्न रह गए। ग्रामीणो ने इसकी जानकारी कोहंडौर थाना की पुलिस को दी। सूचना पाकर एसओ कोहंडौर बचचे लाल प्रसाद मय फोर्स मौके पर पहुंचे। साथ ही शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस ने मृतका के शिनाख्त का काफी प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद लोगो ने मृतका की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मृतका के जेठ शिवकुमार गुप्ता ने सोशल मीडिया पर फोटो देखा तो सन्न रह गया। वह फौरन घटना स्थल पर पहुंचा। जेठ शिव कुमार गुप्ता ने शव को देखते ही पहचान लिया। उसने मृतका का नाम सीमा गुप्ता 45 पत्नी जीतलाल गुप्ता निवासी गांव जमुवावा पश्चिम थाना देहात जनपद सुल्तानपुर बताया। जेठ ने बताया कि मृतका शनिवार को शाम करीब 7 बजे घर से शौच के लिए निकली थी। जब वह काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो उसकी खोजबीन होने लगी। इसके बाद रात में करीब 11 बजेे तक खोजबीन की गई मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला। आज सुबह 8 बजे सोशल मीडिया पर उसकी फोटो देखकर घटना की जानकारी हुई। मृतका का पति आटा पीसने तथा तेल पेराई की चक्की खोल रखी है। मृतक के एक पुत्र लाला 12, दो पुत्रियां निधि 15 एवं तमन्ना 7 है। परिजनों की सहमति के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा करके अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। परिजन एवं अन्य लोग पैर फिसलने के कारण नहर में डूबने से मौत होने की आशंका जता रहे है। उधर महिला की मौत से परिजनो में कोहराम मचा है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें